हरियाणा पुलिस चुनावों तक नहीं काटेगी चालान, मुख्यमंत्री ने दिए जागरुकता के निर्देश

हरियाणा विधानसभा चुनावों से पहले पुलिस वाहनों को चालान नहीं काटेगी। पुलिस चालान काटने से पहले वाहन चालकों को नए नियमों के प्रति जागरुक करेगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस संबंध में निर्देश दिए हैं।;

Update: 2019-09-11 11:13 GMT

प्रदेश में चुनावों को लेकर आचार संहिता लागू होने से पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रेसवार्ता की। चंड़ीगढ़ में प्रेसवार्ता के दौरान प्रदेश में चालान को लेकर बड़ा बयान दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस चालान करने से पहले लोगों को जागरुक करेगी। डीजीपी को इसके संबंध में निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि चालान से पहले पुलिस जागरुकता अभियान चलाएगी। ऐसे में साफ है कि चुनावों से पहले पुलिस नए नियमों के तहत चालान नहीं काटेगी। सूत्रों के मुताबिक हरियाणा में नए मोटर वाहन नियमों को लेकर एक माह तक नरमी बरती जाएगी।





नोटिफिकेशन नहीं किया जारी

प्रेसवार्ता के दौरान मुख्यमंत्री से पूछा गया कि सरकार ने क्या कोई नोटिफिकेशन जारी किया है क्या। तब मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह के मामलों में नोटिफिकेशन की कोई जरुरत नहीं होती। जब भी कोई नया नियम लागू होता है तो उसके लिए लोगों को जागरुक किया जाता है। नए मोटर वाहन नियम के तहत भी पुलिस चालान काटने से पहले लोगों को जागरुक करेगी।

पुलिस ने कहा था काटेंगे चालान

पिछले दिनों खबर आयी की पुलिस फिलहाल नए नियमों के तहत प्रदेश में चालान नहीं काटेगी। आईजी ट्रैफिक डॉ. राजश्री ने गत गुरुवार को कहा था पुलिस राज्य के लोगों को ट्रैफिक नियमों पुलिस जागरूक करेगी। इसके बाद चालान काटेगी। लेकिन उसके बाद हरियाणा पुलिस ने कहा कि ऐसा कोई निर्देश नहीं है कि पुलिस चालान नहीं काटेगी। लेकिन अब मनोहर लाल के बयान के बाद इसकी पुष्टि हो गई है कि फिलहाल वाहन चालकों के चालान नहीं कटेंगे।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News