Haryana Assembly Election: सोनीपत विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी सुरेंद्र पंवार की जीत, भाजपा प्रत्याशी कविता जैन को हराया

हरियाणा की सोनीपत विधानसभा सीट पर भाजपा की प्रत्याशी कविता जैन थी। इस सीट पर उनकी कड़ी टक्कर कांग्रेस प्रत्याशी सुरेंद्र पंवार से थी।;

Update: 2019-10-24 03:51 GMT

Haryana Assembly Election: हरियाणा की सोनीपत विधानसभा सीट पर मतगणना खत्म हो चुकी है। यहां से कांग्रेस प्रत्याशी सुरेंद्र पंवार ने जीत दर्ज की है। उन्होंने भाजता प्रत्याशी और मौजूदा विधायक कविता जैन को शिकस्त दी है। 

इस सीट का मुकाबला काफी दिलचस्प माना जा रहा था। यह सीट भाजपा का गढ़ मानी जाती है। 2014 विधानसभा चुनाव में भी कविता जैन ने इस सीट पर जीत हासिल की थी। उनकी टक्कर कांग्रेस प्रत्याशी सुरेद्र पवार से थी। इस सीट पर इनेलो ने बाल कृष्ण शर्मा को अपने प्रत्याशी के तौर पर उतारा है। जननायक जनता पार्टी ने इस सीट पर अमित बंदल को मैदान में उतारा था। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News