हरियाणा सीएम मनोहर लाल का ऐलान, महिलाओं को 48 घंटे में मिलेगा गैस सिलेंडर

प्रदेश में विधानसभा चुनावों से पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल जनता के बीच जा रहे हैं। जन आशीर्वाद यात्रा के जरिए लोगों से समर्थन मांग रहे हैं। जिसमें मुख्यमंत्री ने 48 घंटे में गैस सिलेंडर मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं।;

Update: 2019-08-21 09:37 GMT

हरियाणा के अजरावर में बुधवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल की जन आशीर्वाद यात्रा पहुंची। इसमें मुख्यमंत्री ने प्रदेश के प्रत्येक घर तक गैस सिलेंडर पहुंचाने को लेकर प्रतिबद्दता जतायी है। इसके अलावा जिन घरों तक गैस सिलेंडर नहीं पहुंच पाए हैं उनमें 48 घंटे में गैस सिलेंडर पहुंचाने के निर्देश दिए।

अजरावर में लोगों को संबोधित करते हुए हरियाणा सीएम ने कहा कि सरकार ने साढ़े आठ लाख सिलेंडर लोगों को बांटे हैं। जिसके दम पर हरियाणा को केरोसिन मुक्त कराया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि यदि कोई घर ऐसा हो जहां गैस सिलेंडर न पहुंचा हो तो हाथ उठाएं।

जिसके बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल को सुनने पहुंची तीन महिलाओं ने हाथ उठाकर बताया कि उनके घरों में अभी तक गैस सिलेंडर नहीं है। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने रैली में मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम समाप्त होने के बाद महिलाओं के नाम और पते लिए जाएं। 48 घंटे के भीतर इनके घरों में गैस सिलेंडर पहुंचाए जाएं। ऐसा एक भी घर नहीं बचना चाहिए जहां पर गैस सिलेंडर न हो।

नेताओं के बजाए बोलें भारत माता की जय

प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नेताओं की जयकार को लेकर नाराजगी जतायी है। लोगों को नेताओं की जयकार नहीं करने की नसीहत दी है। मनोहर लाल ने कहा कि लोग नेताओं के बजाए भारत माता की जय बोलें।




 विधायक न होने के बावजूद कराया विकास

लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि पिहोवा सीट एकमात्र ऐसी उत्तर हरियाणा की सीट है जहां पर भाजपा का विधायक नहीं है। भाजपा का विधायक नहीं होने के बावजूद सबसे ज्यादा विकास कार्य यहीं पर कराए गए।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News