अशोक अरोड़ा बने कांग्रेसी, राष्ट्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी में थामा पार्टी का दामन

इनेलो नेता अशोक अरोड़ा रविवार को अधिकारिक रूप से कांग्रेस में शामिल हो गए। वह कांग्रेस अध्यक्ष के आवास 24 एम जे अकबर रोड पहुंचे जहां सोनिया गांधी की मौजूदगी में उन्होंने कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया।;

Update: 2019-09-15 13:58 GMT

हरियाणा मे विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान भले ही न हुआ हो पर सियासी उठापटक शुरू हो गई है। रविवार को इंडियन नेशनल लोकदल के वरिष्ठ नेता अशोक अरोड़ा ने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस का दामन थाम लिया। 

बता दें कि इससे पहले अशोक अरोड़ा सोनिया गांधी के आवास 24 एम जे अकबर रोड पहुंचे जहां सोनिया गांधी की मौजूदगी में उन्होंने कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया। मिली जानकारी के मुताबिक वह काफी पहले से कांग्रेस के साथ संपर्क में थे।

दो साल से थे हुड्डा के संपर्क में

इससे पहले इनेलो नेता अभय चोटाला ने अशोक अरोड़ा पर पार्टी से विश्वासघात करने का आरोप लगाया था। अरोड़ा पर आरोप लगाते हुए अभय चोटाला ने कहा था कि वह दो साल से हुड्डा के संपर्क में थे और लगातार पार्टी को कमजोर करने की कोशिशों में लगे हुए थे। गौरतलब है कि अशोक अरोड़ा ने इनेलो से पहले ही इस्तीफा दे दिया था।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News