नाइजीरिया में अगवा किए गए 18 भारतीयों में महेंद्रगढ़ जिले के जयसिंह भी शामिल, परिजनों नें केंद्र सरकार से मांगी मदद

हाल ही में नाइजीरियाई तट के पास समुद्री लुटेरों ने हांगकांग के झंडे वाले जहाज में सवार 1 तुर्की के नागरिक समेत 19 भारतीयों का अपहरण कर लिया था।;

Update: 2019-12-09 11:59 GMT

नाइजीरियाई तट के पास समुद्री लुटेरों ने हांगकांग के झंडे वाले जहाज में सवार 1 तुर्की के नागरिक समेत 19 भारतीयों का अपहरण कर लिया है। जिसमें महेंद्रगढ़ जिला के गांव डरोली अहीर गांव का 26 वर्षीय जयसिंह भी शामिल है।

मिली जानकारी के मुताबिक जयसिंह थर्ड ग्रेड ऑफिसर के पद पर तैनात है। जब से जयसिंह के परिजनों को अपहरण की जानकारी मिली है तब से वह चिंतित हैं। जयसिंह के परिजनों ने केंद्र सरकार से सकुशल वापस लाने की मांग की है।

बता दें कि हाल ही में नाइजीरियाई तट के पास समुद्री लुटेरों ने हांगकांग के झंडे वाले जहाज में सवार 1 तुर्की के नागरिक समेत 19 भारतीयों का अपहरण कर लिया था। ये सभी चालक दल के सदस्य कच्चे तेल के बड़े तेल टैंकर पर तैनात थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक जहाज सुरक्षित है और नाइजीरियाई नेवी की निगरानी में है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक हांगकांग झंडे वाले जहाज पर 18 भारतीयों के अपहरण की रिपोर्ट के बाद भारतीय मिशन नाइजीरियाई अधिकारियों के संपर्क में है। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News