Mausam Ki Jankari : हरियाणा में मौसम ने ली करवट, 16-17 को तेज बारिश के आसार
Mausam Ki Jankari : हरियाणा में मौसम फिर से बदल रहा है। सूबे में सर्दी ने दोबारा दस्तक दे दी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 दिनाें में तेज बारिश की संभावना बनी हुई है।;
Mausam Ki Jankari : हरियाणा के मौसम में एक बार फिर से बदलाव देखने को मिला। सूबे में पिछले दिनों हुई बरसात ने मौसम को रूख बदल कर रख दिया है। मंगलवार को पानीपत, सिरसा, गुरुग्राम, करनाल, कुरुक्षेत्र और कैथल में कहीं बूंदाबांदी तो कहीं-कहीं तेज बारिश हुई। कैथल के सीवन गांंव, कुरुक्षेत्र के लाडवा कस्बे के कुछ गांवों में और करनाल में पिछले दिनों ओलावृष्टि भी देखने को मिली।
मौसम विभाग की मानें तो सूबे में 16 और 17 जनवरी को फिर से बारिश की संभावना है। 18 दिसंबर को मौसम साफ हो सकता है। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के अधिकांश हिस्सों में बारिश के कारण मंगलवार को शीतलहर बढ़ गई और यह बारिश जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा कि बारिश के बाद घने कोहरे वाली स्थिति वापस आ जाएगी। पंजाब के पवित्र शहर अमृतसर में सबसे ज्यादा 27.6 मिलीमीटर बारिश हुई।
यहां सोमवार के 1.2 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले मंगलवार को 3.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि अगले 24 घंटों में हरियाणा के कुछ हिस्सों में बारिश या बौछारें पड़ सकती हैं। हरियाणा के करनाल जिले की बात करें तो यहां आज शाम तक तेज बारिश के आसार बने हुए है। करनाल में आज सुबह 10 बजे 12 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने करनाल में अगले कुछ दिनों में तेज बारिश होने की संभावना बताई जा रही है।
करनाल में अगले कुछ दिनों के मौसम का हाल
तारीक | न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस) | अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस) | मौसम का |
16 जनवरी | 6.0 | 14.0 | बारिश के आसार |
17 जनवरी | 5.0 | 14.0 | बादल छाए रहेंगे, तेज बारिश |
18 जनवरी | 6.0 | 14.0 | बादल छाए रहेंगे |
19 जनवरी | 5.0 | 16.0 | कोहरा के बाद आसमान साफ |
20 जनवरी | 4.0 | 17.0 | कोहरा रहेगा |
21 जनवरी | 5.0 | 15.0 | तेज बारिश के आसार |