Mausam Ki Jankari : प्रदेश में आज गिर सकते हैं ओले, तीन दिन तक बारिश का अनुमान

Mausam Ki Jankari : प्रदेश में अगले तीन दिन फिर से बारिश हो सकती है। 15 जनवरी को आने वाले पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश में ओलों की बारिश हो सकती है।;

Update: 2020-01-15 02:18 GMT

Mausam Ki Jankari : देश में 24 घंटे के दौरान हुई बारिश व ओलावृष्टि के बाद मैदानी हिस्से फिर से ठंडे पड़ गए हैं। दिन व रात का तापमान 5 से 7 डिग्री तक नीचे आ गया है। दिन भर शीत लहर ने भी ठंडक बनाई रखी। अब अगले तीन दिन फिर से बारिश का दौर शुरू होने जा रहा है। 15 जनवरी को आने वाले पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश में ओलों की बारिश हो सकती है।

प्रदेश में बारिश और ओले गिरने के बाद रात में तापमान नीचे गिर गया। नारनौल और हिसार देश के सबसे ठंडे मैदानी इलाके नोट किए गए। यहां का तापमान सामान्य से 5 डिग्री तक नीचे खिसक कर 3.5 डिग्री पर पहुंच गया। दिन का तापमान भी 7 डिग्री तक नीचे आ गया। अम्बाला और सिरसा में यह सबसे कम 14.3 डिग्री नोट किया गया।

 अगले 24 घंटों में भी धुंध छाने के आसार बन रहे हैं। 20 जनवरी तक मौसम खराब रहेगा और प्रदेश में 16 से 18 जनवरी तक लगातार बरसात होने के आसार बन रहे हैं। बीच बीच में मौसम साफ हो सकता है, लेकिन ठिठुरन बनी रहेगी। इधर, प्रदेश सरकार ने स्कूलों में 15 जनवरी तक अवकाश घोषित किया हुआ है। 16 जनवरी से स्कूल खुलने हैं, उसी दिन से ही मौसम फिर से करवट लेगा।

कैथल में गिरे ओले

कैथल में मंगलवार को  हुई जोरदार ओलावृष्टि व बारिश से ठंड बढ़ गई है। जमीन पर ओलों की चादर बिछ गई। जिले में करीब 20 एमएम बारिश हुई। ओलावृष्टि से सरसों, बरसीम व सब्जियों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। ओलावृष्टि के शुरू होते ही किसानों में हड़कंप मच गया। मौसम विभाग के विशेषज्ञों के मुताबिक सप्ताह भर बूंदाबांदी व बादल छाए रहने की संभावना है। मंगलवार को अधिकतम 17 व न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधर, बारिश के कारण शहर में जगह-जगह पानी जमा हो गया। कई मार्केट में पानी की निकासी न होने के कारण दुकानदारों की परेशानी बढ़ गई। कई घंटे तक जल भराव की स्थिति बनी रही

बादल छाए रहने व बारिश की संभावना

मौसम विभाग के विशेषज्ञों के मुताबिक सप्ताह भर बादल छाए रहने व बूंदाबांदी की संभावना है। मंगलवार को अधिकतम 16 व न्यूनतम नौ, बुधवार को अधिकतम 18 व न्यूनतम आठ, बृहस्पतिवार को अधिकतम 13 व न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने की संभावना है। इस दिन बारिश भी हो सकती है। शुक्रवार को भी तापमान में गिरावट व बूंदाबांदी की संभावना है। शनिवार को फिर बादल छाए रहने व रविवार को बूंदाबांदी के आसार हैं।ो


Tags:    

Similar News