Haryana : कांग्रेस पार्टी को छोड़ भाजपा में शामिल हुए नीना व सतपाल राठी
चंडीगढ़ में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के समक्ष पूर्व विधायक नरेश कौशिक की अगुवाई में पार्षद डा.नीना राठी व उनके पति सतपाल राठी कांग्रेस छोड़कर भाजपा में विधिवत रूप से शामिल हुए।;
चंडीगढ़। कांग्रेस नेत्री ने मोदी सरकार (Modi government) के दूसरे कार्यकाल के एक साल पूरा होने पर भाजपा का दामन थाम लिया है। पार्षद डा.नीना राठी और उनके पति सतपाल राठी को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला (BJP state president Subhash Barala) ने चंडीगढ़ में पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाकर विधिवत पार्टी में शामिल किया l इस अवसर पर बहादुरगढ़ से भाजपा के पूर्व विधायक नरेश कौशिक, कान्फेड चेयरमैन कै. भूपेन्द्र सिंह, भाजपा नेत्री सुमित्रा चौहान, भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी रणदीप घणगस, अध्क्षीय कार्यालय प्रमुख संजय आहूजा समेत कई नेता मौजूद थे l
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने राठी दम्पति का भाजपा में स्वागत करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है यहाँ किसी एक परिवार का वर्चस्व नहीं चलता l भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा लोकतान्त्रिक राजनितिक दल होने के साथ ही करोडो कार्यकर्ताओं का परिवार भी है l भाजपा में एक सामान्य सा दिखने वाला कार्यकर्त्ता भी संगठन के सर्वोचय पद पर पहुँच सकता हैl उन्होंने कहा कि मै आज भाजपा में शामिल हुए दोनों नेताओं को आश्वस्त करते हुए विश्वास दिलाता हूँ कि भाजपा में शामिल होने से उनके सम्मान में और वृद्धि होगी l
कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए राठी दम्पति ने कहा कि देश के प्रधान सेवक नरेंद्र भाई मोदी और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की देश और प्रदेश के प्रति जो काम करने का लगन है वो हमें विरोधी दल में होने के बाद भी प्रेरणा देती रही है l उनके अथक परिश्रम के कारण ही देश विश्व में और हरियाणा देश में अपनी एक अलग पहचान बनाने में समर्थ हुआ l उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश विकास और तरक्की के नए प्रतिमान स्थापित कर रहा है ऐसे में हम भी इस भाजपा के साथ जुड़कर देश और प्रदेश में विकास के इस दौर के साक्षी बनाना चाहते है l
नीना राठी और सतपाल राठी के साथ दर्जन भर अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा के झंडे को थाम लिया है शामिल होने वालों में नरेश राठी, आशिष राठी, भूपेन्द्र चाहर, आश्चर्य राठी, स्वाति आर्य विजेंद्र शर्मा आदि मौजूद थे l