ससुराल वालों से युवक था परेशान, खा लिया जहर

रोहतक मार्ग पर स्थित गांव खरक में एक व्यक्ति ने पुरानी रंजिश के चलते पड़ोसियों व ससुराल पक्ष से परेशान होकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।;

Update: 2020-01-20 03:00 GMT

रोहतक मार्ग पर स्थित गांव खरक में एक व्यक्ति ने पुरानी रंजिश के चलते पड़ोसियों व ससुराल पक्ष से परेशान होकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजन उसे तत्काल शहर के एक निजी अस्पताल में लेकर आए। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और रविवार सुबह चौधरी बंसीलाल नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया।

मृतक की पहचान गांव खरक निवासी करीब 32 वर्षीय मनोज उर्फ परमानंद के रूप में की गई है। मृतक मनोज एक ट्रांसपोर्ट का संचालन करता था। उसका विवाह महेंद्रगढ़ जिला के अंतर्गत गांव माधोगढ़ की मन्नू के साथ हुआ था। मनोज उर्फ परमानंद पिछले काफी समय से पड़ोसियों व ससुराल पक्ष के लोगों की मानसिक प्रताड़ना का शिकार बना हुआ था। इसी के चलते उसने बीती सांय खेत में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। पुलिस ने मृतक के भाई प्रदीप की शिकायत पर पड़ोसी व ससुराल पक्ष के सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Tags:    

Similar News