स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, 2 विदेशी लड़कियों समेत 7 गिरफ्तार

गुरुग्राम में पुलिस ने मसाज पार्लर की आड़ में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का भंडाफोड़ किया है।;

Update: 2017-12-11 12:29 GMT

गुरुग्राम के सेक्टर-53 में पुलिस ने मसाज पार्लर की आड़ में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का भंडाफोड़ किया है।

पुलिस ने गोल्फ कोर्स रोड के सेंट्रल प्लाज़ा मॉल के AUWA THAI मसाज पार्लर से 2 विदेशी लड़की समेत 6 लड़कियों को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें- शर्मनाक! ब्लड कैंसर पीड़ित से दोस्त और मददगार ने दो बार किया गैंगरेप

गुरुग्राम पुलिस के PRO रविन्द्र कुमार के अनुसार, एक युवक और 6 लड़कियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि यहां स्पा सेंटर के नाम पर देह व्यापार का धंधा चल रहा है, जिसके बाद पुलिस ने नकली ग्राहक बन स्पा सेंटर में गए। इसके बाद पूरे रैकेट का पर्दाफाश हो गया। 

पुलिस ने बताया कि फिलहाल सभी गिरफ्तार आरोपियों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया और इसके बाद सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने पिछले एक साल में डेढ़ दर्जन से ज्यादा स्पा सेंटर्स पर छापा मार कर जिस्मफरोशी के धंधे का पर्दाफाश किया है। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News