शादी का झांसा देकर किशोरी को किया अगवा
सदर यमुनानगर थाना क्षेत्र की एक कालोनी से अज्ञात युवक शादी का झांसा देकर किशोरी को अगवा करके ले गया। पुलिस ने किशोरी के परिजनों की शिकायत पर अज्ञात युवक के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।;
यमुनानगर थाना क्षेत्र की एक कालोनी से अज्ञात युवक शादी का झांसा देकर किशोरी को अगवा करके ले गया। पुलिस ने किशोरी के परिजनों की शिकायत पर अज्ञात युवक के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सदर यमुनानगर थाना क्षेत्र की एक कालोनी निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 14 जनवरी की रात को वह अपनी 14 वर्षीय लड़की के साथ घर पर सोई हुई थी। सुबह जब वह जागी तो लड़की घर से गायब मिली।
काफी तलाश करने के बाद भी उसका कुछ भी पता नहीं चला। जांच के दौरान उन्हें पता चला कि अज्ञात युवक उसे शादी का झांसा देकर अगवा करके ले गया है। उसने अज्ञात युवक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।