धारा 370 पर बोले शरद यादव 'जम्मू-कश्मीर मुद्दे को तूल देना लोकत्रंत के लिए खतरनाक'
पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव रविवार को गुरुग्राम पहुंचे। यहां भाजपा पर जम्मू कश्मीर के मुद्दे को जबरन तूल देने का आरोप लगाया है। जिसे लोकत्रंत के लिए खतरनाक बताया है।;
गुरुग्राम। पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव ने जम्मू-कश्मीर में धारा 370 हटाने को लेकर बड़ा बयान दिया है। साथ ही इसे देश के लिए चिंताजनक बताया है। शरद यादव ने कहा कि देश के वर्तमान हालात लोकतंत्र के लिए चिंताजनक हैं। कश्मीर मुद्दे को तूल दिया जा रहा है। लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। लेकिन एक समय वो भी था जब कांग्रेस पार्टी के राज में हमारे जांबाज सैनिकों द्वारा चीन से भी भारत माता की जमीन को छीन लिया था। ये बातें पूर्व केन्द्रीय मंत्री शरद यादव ने रविवार को कहीं।
कांग्रेस नेता राव कमलबीर सिंह की ओर से बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव से पहले बैठक आयोजित हुई। चुनावी बैठक में बतौर मुख्य अतिथि शरद यादव ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में भाजपा की सरकार अपना कार्यकाल पूर्ण कर चुकी है। लेकिन कई विकास संबंधी घोषणाएं करने के बाद भी जमीनी स्तर पर कोई विकास कार्य दिखाई नही पड़ता। मानेसर में महिला कॉलेज का मुद्दा हो या मनेठी में एम्स बनाने का वादा, भाजपा ने सिर्फ दोगली नीतियों का सहारा लेकर प्रदेश की जनता को गुमराह किया है। जिससे साफ जाहिर होता है कि भाजपा हरियाणा में कागजी घोषणाओं के सहारे अपनी डूबती नांव को बचाने का प्रयास कर रही है। इस अवसर पर राव कमलबीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल एवं भाजपा नेताओं द्वारा जन-आशीर्वाद यात्रा में झूठे विकास की कहानियों को जनता के समक्ष परोसा जा रहा है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App