Coronavirus: कोरोना वायरस के कारण हिमाचल प्रदेश में लगा कर्फ्यू

Coronavirus: कोरोना वायरस के कारण अब हिमाचल प्रदेश में भी कर्फ्यू लगा दिया गया है। इससे पहले महाराष्ट्र और पंजाब सरकार भी अपने राज्यों में कर्फ्यू लगा चुकी है।;

Update: 2020-03-24 12:17 GMT

Coronavirus: कोरोना वायरस के कारण हिमाचल प्रदेश में भी अब कर्फ्यू लगा दिया गया है। इसकी जानकारी हिमाचल प्रदेश के सीएम ऑफिस से मिली है। इससे पहले पंजाब और महाराष्ट्र सरकार ने भी अपने राज्यों में कर्फ्यू का ऐलान कर चुकी है।

ये है मामला

कोरोना वायरस के कारण राज्य सरकार ने लॉकडाउन का ऐलान किया था। लेकिन देश के नागरिक सरकार के निर्देशों का लगातार उल्लंघन करते हुए नजर आ रहे थे। जिससे तंग आकर धीरे-धीरे हर राज्य की सरकार अपने-अपने राज्यों में कर्फ्यू का ऐलान कर रही है। इसी क्रम में अब हिमाचल प्रदेश की सरकार ने भी कर्फ्यू का ऐलान कर दिया है।

मुख्यमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ऑफिस से मिली जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश सरकार ने निर्णय लिया है कि कोरोना वायरस के कारण पूरे राज्य में आज शाम 5 बजे से कर्फ्यू लगाया जाएगा। जो अगले आदेश तक लागू रहेगा।

थर्ड स्टेज है खतरनाक

देश और राज्य की सरकार बार बार कर रही है कि कोरोना वायरस का थर्ड स्टेज हद से ज्यादा खतरनाक है। अगर एक बार कम्यूनिटी ट्रांसमिशन स्टार्ट हो गया तो उसे रोक पाना काफी मुश्किल हो जाएगा। जिसके लिए सरकार बार बार कह रही  है कि अपने घर में रहेंगे तो सुरक्षित रहेंगे। 

मामला ये है कि अगर कोई इंसान घर में रहता हो तो कोरोना वायरस को कोई दूसरी बॉडी नहीं मिल पाती है। जिससे वो कमजोर होता है। साथ ही इससे कम्यूनिटी ट्रांसमिशन से भी बचा जा सकता है। 

इसके लिए सरकार कहती हुई नजर आ रही है कि जबतक आप कोरोना वायरस को लेने के लिए अपने घर से बाहर नहीं जाएंगे, तब तक कोरोना वायरस आपके घर में नहीं आ पाएगा। जिसके लिए लॉकडाउन का भी ऐलान किया गया था।

लेकिन देश की जनता सरकार के द्वारा लगाए गए लॉकडाउन का भी पालन नहीं कर रही है। जिसके बाद राज्य सरकार के पास लोगों को घर में रोकने के लिए सख्ती बरतना आवश्यक हो गया है। इसलिए अब हिमाचल प्रदेश में भी कर्फ्यू का ऐलान कर दिया गया है।

Tags:    

Similar News