Himachal Pradesh Road Accident: शिमला में खाई में गिरी कार, कश्मीर के छह मजदूरों की दर्दनाक मौत, 6 घायल
शिमला के सुन्नी इलाके में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां श्रमिकों से भरी एक जीप के खाई में गिर गई। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 6 घायल हो गए है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सुन्नी के एक अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनका इलाज जारी है।;
Himachal Pradesh Road Accident: शिमला के सुन्नी इलाके में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां श्रमिकों से भरी एक जीप के खाई में गिर गई। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 6 घायल हो गए है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सुन्नी के एक अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनका इलाज जारी है।
एएसपी हेड क्वार्टर शिमला सुनील नेगी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि सुन्नी इलाके में एक जीप के खाई में गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई और 6 घायल हो है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि ड्राइवर ने जीप से नियंत्रण खो दिया। जिसके चलते यह हादसा हुआ है। वाहन में 12 श्रमिक सवार थे, जो हिमाचल प्रदेश में मजदूरी करते थे। इनमें से नौ जम्मू कश्मीर के कुलगान जिले के रहने वाले थे। सभी श्रमिक जीप में सवार होकर सुन्नी से मंडी जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया। इस हादसे में तीन मजदूरों को तो मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि तीन अन्य को डॉक्टरों ने अस्पताल में मृत घोषित कर दिया। मृतक मजदूरों की पहचान कुलगाम के रहने वाले फरीद (24), गुलाब (43), शाबिर (19), तालिब (23), गुलजार (30) और मुश्ताक (30) के रूप में हुई है। वहीं घायल हुए छह लोगों का इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनकी पहचान वाहन चालक रंजीत, असलम, तालिब हुसैन, आकाश कुमार, अजय ठाकुर और मंजूर के रूप में हुई है।
सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने घटना पर जताया दुख
वहीं हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दुर्घटना में लोगों की मौत पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि घायलों को अच्छा इलाज मिल सके।
ये भी पढ़ें- Karnataka: कर्नाटक के गोदाम में गिरे अनाज से भरे सैंकड़ों बोरे