Himachal Pradesh Budget: पहली बार बजट भाषण पेपर से नहीं लैपटॉप से पढ़ा गया, 25 नई योजनाओं की होगी शुरुआत

Himachal Pradesh Budget: हिमाचल के सीएम जयराम ठाकुर ने आज विधानसभा में देश का पहला पेपर लेस बजट पेश किया। इस बजट में, 25 योजनाओं को मंजूरी दी गई।;

Update: 2020-03-06 11:32 GMT

Himachal Pradesh Budget: हिमाचल प्रदेश में देश का पहला पेपर लेस बजट पेश किया गया है। सीएम जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को वित्तीय वर्ष 2020-21 का 49131 करोड़ का वार्षिक बजट पेश किया है। उन्होंने बजट भाषण पेपर की जगह लैपटॉप से पढ़ा है। सीएम जयराम ठाकुर ने 2 घंटा 46 मिनट 38 सेकंड का बजट भाषण दिया। इस बजट में 25 नई योजनाओं की घोषणा की गई। हिमाचल में 60 लाख तक का निवेश करने पर सरकार 25 फीसदी सब्सिडी देगी। प्रदेश में जल्द ही 1000 कॉन्स्टेबल की भर्ती की जाएगी। कई योजनाओं के लिए लोन एग्रीमेंट स्थापित किए जाएंगे। नई योजनाओं की घोषणा के प्रस्ताव सरकार को भेजा जाएगा। स्मार्ट सिटी के निर्माण के लिये 100 करोड़ का बजट पेश किया।

बजट भाषण में किए गए ये ऐलान

1. अनुबंध कर्मियों के वेतन में वृद्धि होगी। ग्रेड पे में भी 25 फीसद बढ़ोतरी। प्रदेश में पांच हेलीपोर्ट बनाये जाएंगे। हैली टैक्सी चलायी जाएंगी। कांगड़ा शिमला के हैलीपेड का विस्तार किया जाएगा। मंडी, कांगड़ा ओर शिमला में हवाई अड्डे बनाए जाएंगे।

2.प्रदेश में 500 कैमरे के साथ 176 पुलिस वाहनों में माउंटेड कैमरे लगाये जाएंगे। अवैध खनन पर नजर रखने के लिए 10 डेडिकेटेड चेक पोस्ट पैनी नजर रखेगी।

3. आंगनबाड़ी कर्मियों का मानदेय 500 रुपये और सहायिका का मानदेय 300 रुपये बढ़ाया गया।

4. स्वस्थ बचपन योजना की शुरुआत की जाएगी। सामाजिक सुरक्षा पेंशन 850 से 1000 रुपये किया गया। विधवाओं और दिव्यांगों की सामाजिक सुरक्षा में 150 रुपये की वृद्धि की गयी है। 766 करोड़ रुपये का प्रावधान।

5. उपमंडल स्तर के पत्रकारों को लैपटॉप मिले। स्वर्ण जयंती पोषण योजना पर 30 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, प्री नर्सरी में भोजन की भी व्यवस्था की गई है।

6. बस अड्डों के निर्माण के लिए 77,50,00,000 का प्रावधान। हमीरपुर में एक आधुनिक ट्रांसपोर्ट नगर बनेगा।

7. पर्यटन की योजना नई राहें नई मंजिलें के लिए 50 करोड़ का बजट प्रावधान। कम वोल्टेज बिजली की समस्या को हल करने के लिए 158 करोड़ का बजट।

8. हिमाचल में 60 लाख तक का निवेश करने पर 25 फीसदी सब्सिडी देगी सरकार। 30 फीसदी महिलाओं के लिए होगा। हस्तशिल्प को प्रोत्सहित करने के लिए परमरा योजना।

9. जल गार्डों ओर पैरा फिटरों के मासिक मानदेय में 300 रुपये की बढ़ोतरी।  हिम स्टार्टअप योजना की घोषणा।

10. भूमिहीन और आवासहीन की आय सीमा बढ़ाकर 1 लाख की। नम्बरदारों का वार्षिक मानदेय भी 500 रुपये बढ़ाया। जल के एक लाख घरेलू कनेक्शन की घोषणा।

11. हिमाचल के दुर्गम क्षेत्रों में 10 मोबाइल स्वास्थ्य केंद्र खोले जाएंगे। राज्य में मुफ्त दवाओं के प्रावधान के लिए 100 करोड़ का बजट। आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में वृद्धि।

12. 46 ऑफिस ई ऑफिस बनाये जाएंगे। विधायक निधि 1 करोड़ 50 लाख से बढ़ाकर 1 करोड़ 75 लाख करने की घोषणा विधायक प्राथमिकता की जानकारी को ऑनलाइन उपलब्ध करवाया जाएगा। 

Tags:    

Similar News