इस स्वतंत्रता दिवस कैदियों में भरा जाएगा देश प्रेम, जेलों में दिखाई जाएगी उरीः द सर्जिकल स्ट्राइक
हिमाचल प्रदेश में एक एकदम नया प्रयोग होने जा रहा है। इस बार स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेश कैथू और नाहन स्थित आदर्श केंद्रीय कारागार में बंद कैदियों को विक्की कौशल की सर्जिकल स्ट्राइक पर बनी फिल्म 'उरीः द सर्जिकल स्ट्राइक' दिखाई जाएगी।;
हिमाचल प्रदेश में एक एकदम नया प्रयोग होने जा रहा है। इस बार स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेश कैथू और नाहन स्थित आदर्श केंद्रीय कारागार में बंद कैदियों को विक्की कौशल की सर्जिकल स्ट्राइक पर बनी फिल्म 'उरीः द सर्जिकल स्ट्राइक' दिखाई जाएगी।
कैदियों को फिल्म दिखाने के पीछे उनमें देशभक्ति की भावना को बढ़ाना बताया जा रहा है। नए प्रयासों के लिए प्रसिद्ध प्रदेश की जेल मुख्यालय ने इसके लिए बकायदा जेल अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
डीजी जेल सोमेश गोयल की माने तो टीवी चैनलों पर देशभक्ति की फिल्में इसी लिए चलाई जाती हैं ताकि लोगों के अन्दर देश के प्रति प्रेम को भरा जा सके। इसी को देखते हुए कैदियों को भी फिल्म दिखाने का फैसला किया गया है।
फिल्म दिखाने के पीछे एक तर्क यह भी है कि अपने अपराध का पश्चाताप कर रहे कैदी देशप्रेम को न भूलें। बताते चले कि इस साल कैथू और नाहन की जेलों में कैदियों ने अपने हाथों से चॉकलेट बनाई है जिले जेल विभाग इस साल मार्केट में उतारा है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App