हिमाचल लोकसभा चुनाव नतीजे : प्रदेश में 37 उम्मीदवारों की जमानत जब्त, जानें इनके बारे में
हिमाचल प्रदेश में बसपा के चार प्रत्याशियों सहित 37 उम्मीदवारों की लोकसभा चुनाव 2019 में जमानत जब्त हो गई है। प्रदेश की चार लोकसभा सीटों पर कुल 45 उम्मीदवार मैदान में थे।;
हिमाचल प्रदेश में बसपा के चार प्रत्याशियों सहित 37 उम्मीदवारों की लोकसभा चुनाव 2019 में जमानत जब्त हो गई है। प्रदेश की चार लोकसभा सीटों पर कुल 45 उम्मीदवार मैदान में थे।
इनमें से 37 प्रत्याशी अपनी 25,000 रुपये की जमानत राशि बचाने के लिए अनिवार्य 16.67 प्रतिशत वोट भी नहीं जुटा सके। सबसे ज्यादा मंडी में 15 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हुई।
वहीं, हमीरपुर और कांगड़ा में नौ-नौ और शिमला से चार प्रत्याशियों की जमानत जब्त हुई। शिमला, बसपा और हमीरपुर में तो बसपा प्रत्याशियों को नोटा से भी कम वोट मिले हैं।
बता दें कि प्रदेश की सभी सीटों पर चार सीटों पर भाजपा का परचम लहराया है। पिछले लोकसभा चुनाव में भी भाजपा ने यहां क्लीन स्वीप किया था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App