Srikhand Mahadev Yatra 2019 : श्रीखंड यात्रा 2019 की हुई शुरुआत, 8 ग्लेशियर पार करने के बाद मिलेंगे भोलेनाथ के दर्शन
Srikhand Mahadev Yatra 2019 (श्रीखंड यात्रा 2019) हिमाचल प्रदेश में श्रीखंड महादेव की ऐतिहासिक यात्रा सोमवार से शुरू हो गई। बेहद कठिन मानी जाने वाली इस यात्रा के लिए इस साल श्रद्धालु मोबाइल ऐप से भी पंजीकरण करवा सकेंगे। सोमवार सुबह सिंहगाड़ से यात्रा के लिए पहला जत्था निकलेगा।;
Srikhand Mahadev Yatra 2019 (श्रीखंड यात्रा 2019) हिमाचल प्रदेश में श्रीखंड महादेव की ऐतिहासिक यात्रा सोमवार से शुरू हो गई। बेहद कठिन मानी जाने वाली इस यात्रा के लिए इस साल श्रद्धालु मोबाइल ऐप से भी पंजीकरण करवा सकेंगे। सोमवार सुबह सिंहगाड़ से यात्रा के लिए पहला जत्था निकलेगा।
18,570 फिट की उंचाई पर स्थित श्रीखंड चोटी पर बाबा भोलेनाथ के दर्शन के लिए 35 किलोमीटर का खतरनाक रास्ता पैदल चलना होता है साथ ही 8 ग्लेशियर पार करने होते हैं। श्रद्धालुओं का स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उन्हें यात्रा की परमिशन दी जाती है।
यात्रा पर जाने से पहले बेसकैंप पर श्रद्धालुओं को पंजीकरण करवाना होता है। यात्रा के रास्ते विशेष मेडिकल कैंप बनाए गए हैं। जहां घायल या फिर यात्रा के दौरान बीमार हुए लोगों का इलाज होगा। बेसकैंप में ही रेस्क्यू की टीमें, पुलिस व होमगार्ड के जवान भी होंगे।
पिछले 4 साल में श्रीखंड की यात्रा के दौरान 4 श्रद्धालुओं की जान जा चुकी है। इन मौतों के पीछे ह्रदय गति रुकने और ऑक्सीजन की कमी प्रमुख कारण रही। एसडीएम चेत सिंह ने श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि बिना मेडिकल चेकअप के यात्रा पर न जाएं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App