Independence Day 2023: भारतीय सेना के वो नारे, जिसे सुन कांप जाती है दुश्मनों की रूह
Independence Day 2023: हम घरों में आराम से सोते हैं, क्योंकि हमारे देश के वीर जवान सीमा पर खड़े रहकर हमारी रक्षा करते हैं। इनके नारे लगाने मात्र से दुश्मन भाग खड़े हो जाते हैं। जानिए भारत की कौन सी रेजिमेंट जंग में जाने से पहले कौन सा नारा लगाती है।;
Independence Day 2023: हम भारतीय यूं ही नहीं आजाद भारत के हिंदुस्तानी कहलाते हैं। आजाद भारत में हमारे वीर जवानों और स्वतंत्रता सेनानियों का अहम बलिदान है। भारत को खुली हवा में सांस लेने के लिए न जाने कितनी कुर्बानी देनी पड़ी और न जाने कितने जवान आज भी देश की रक्षा के लिए अपनी जान देने के लिए तत्पर रहते हैं। भारतीय सेना के नारे लगाने मात्र से दुश्मनों के पसीने छूट जाते हैं। देश जिनके शौर्य और पराक्रम पर नाज करता है और सबसे ज्यादा भरोसा करता है, तो वो है हमारी सेना।
बात बहादुरी और कुर्बानी की हो, तो ये कभी पीछे नहीं हटते, लेकिन क्या आपको पता है कि जब दुश्मन सेना के सामने खड़े होते हैं या कहें वह वक्त जब जंग का समय नजदीक होता है, तो भारतीय जवान कौन सा नारा लगाते हैं। भारतीय सेना में 23 रेजिमेंट हैं। हर रेजिमेंट का अपना एक नारा होता है। जिसे ये तब लगाते हैं, जब ये जंग के दरवाजे पर खड़े होते हैं, यानी दुश्मनों को मारने जा रहे होते हैं। ये नारे इतने पावर फुल होते हैं कि जिसको सुनने मात्र से दुश्मनों के पसीने छूट जाते हैं।
रेजिमेंट के नारे जिसे सुन दुश्मनों की कांप जाती है रूह
ग्रेनेडियर्स रेजिमेंट- इस रेजिमेंट को भारतीय सेना का सबसे शक्तिशाली रेजिमेंट माना जाता है। जब ये दुश्मनों के सामने होते हैं, तो इनका नारा सर्वदा शक्तिशाली होता है।
महर रेजिमेंट का नारा है, बोलो भारत माता की जय है।
राजपूताना रेजिमेंट- यह रेजिमेंट अपने नाम की तरह ही शक्तिशाली है। इस रेजिमेंट के जवान दुश्मनों के पैर के नीचे से जमीन खिसकने की ताकत रखते हैं। दुश्मनों को चुनौती देते हुए राजा रामचन्द्र की जय का नारा लगाते हैं।
डोगरा रेजिमेंट दुश्मनों के सामने ज्वाला माता की जय का नारा लगाते हैं।
मराठा रेजिमेंट का नारा हर-हर महादेव बोलो छत्रपति शिवाजी महाराज की जय होता है।
जाट रेजिमेंट जब युद्ध के लिए मैदान में उतरते हैं, तो इनका जय घोष बजरंग बली की जय जय बलवान जय भगवान होता है। यह रेजिमेंट दुश्मन के घर में घुसकर मारने की ताकत रखती है।गोरखा रेजिमेंट का उद्देश्य अपने लक्ष्य पर मजबूत और शार्प नजर बनाए रखना। इस रेजिमेंट का नारा जय महाकाली आयो गोरखाली और कायरता से अच्छा मर जाना है।
पंजाब रेजिमेंट सिखों का रेजिमेंट है। इस रेजिमेंट के जवान जो बोले सो निहाल ससरियाकाल का नारा लगाते हैं, तो दुश्मन कांप उठते हैं।
पैराशूट रेजिमेंट के जवानों के आगे दुश्मनों को मुंह की खानी पड़ती है। इनका नारा सर्वदा शक्तिशाली है।
कुमाऊं रेजिमेंट कालिका माता की जय का नारा लगाते हैं।
मद्रास रेजिमेंट ने एक बार नहीं, बल्कि कई बार वीरता और साहस का परिचय दिया है। इस रेजिमेंट का नारा वीर मद्रासी आदि कोल्लू आदि कोल्लू है।
Also Read: अगर बना रहे घूमने का प्लान, तो इस 15 अगस्त पर जरूर देखें ये फूलों का शहर