Zombie Ice: जॉम्बी आइस क्या सच में है पृथ्वी के लिए खतरा, जानें यहां

Zombie Ice: जॉम्बी आइस बर्फ वो होती है, जो मोटी बर्फ के ग्लेशियर से जुड़ी होती है और जब एक बार बर्फ पिघल जाती है, तो फिर ये Zombie-Ice अपने ऊपर और बर्फ को जमने नहीं देती। तो जानिए क्यों यह बर्फ चिंता का विषय बनी हुई है।;

Update: 2023-06-21 08:24 GMT

Zombie Ice: दुनियाभर में समुद्र के बढ़ते स्तर को बड़ा खतरा माना जा रहा है। वैज्ञानिकों का यह कहना है कि जिस प्रकार से मौसम में चेंज हो रहा है, वह दिन दूर नहीं जब ये जॉम्बी आइस दुनियाभर की बर्फ के साथ पूरी तरह मिल जाएगी। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि जॉम्बी बर्फ (Zombie-Ice) क्या है और यह दुनिया के लिए क्यों खतरनाक है। 

क्या होती है जॉम्बी बर्फ

जॉम्बी (Zombie), जैसे नाम से पता चलता है कि यह खतरनाक है। जॉम्बी आइस को डेड आइस (Dead Ice) या डूम्ड आइस (Doomed Ice) भी कहते हैं। यह बर्फ पुरानी बर्फ से जुड़ी होती है। बर्फबारी के बावजूद भी यह अपने ऊपर नई बर्फ को जमने नहीं देती है। जब जॉम्बी बर्फ पिघलती है, तो समुद्री जल का स्तर तेजी से बढ़ने लगता है। इस पर नई बर्फ न जमने की वजह से हालात बिगड़ सकते हैं।

कैसे बनती है जॉम्बी बर्फ

वैज्ञानिकों के मुताबिक, जॉम्बी आइस बनने का मुख्य कारण क्लाइमेट चेंज या जलवायु में परिवर्तन है। उत्तरी ग्रीनलैंड पर स्थित आइस कैप्स के पिघलने के बाद से समुद्र के पास बने ग्लेशियर की बर्फ सख्त होती जा रही है। बीते सालों में वैज्ञानिकों और शोध करने वाले लोगों ने ग्रीनलैंड पर कई शोध किए। शोधार्थियों और वैज्ञानिकों के मुताबिक, ग्रीनलैंड के ग्लेशियर बहुत तेजी से पिघल रहे हैं, लेकिन उन पर कोई ताजी बर्फ नहीं जम पा रही है। अगर यही हाल रहा, तो आने वाले समय में धरती के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है।

Also Read: दुनिया की सबसे महंगी पेंटिंग्स, कीमत सुन छूट जाएंगे पसीने

जॉम्बी बर्फ से खतरा

वैज्ञानिकों के मुताबिक, आने वाले समय में सिर्फ ग्रीनलैंड की बर्फ पिघलने से पृथ्वी के समुद्र का जलस्तर 10 इंच या 27 सेंटीमीटर तक बढ़ सकता है। अगर पृथ्वी का तापमान एक जैसा भी हो जाए, तो भी ग्रीनलैंड की इतनी ही बर्फ पिघलेगी और इसके पीछे जॉम्बी बर्फ को एक बढ़ा कारण माना जा रहा है। इसलिए यह दुनिया के लिए एक चिंताजनक विषय है।

Tags:    

Similar News