Knowledge: समंदर में मिले हवार संस्कृति के साक्ष्य, 7000 साल पुरानी सड़क दिखी
Knowledge: पुरातत्वविदों का कहना है कि दक्षिण क्रोएशिया समुद्र तट से कुछ दूरी पर सड़क मिली है। यह राजमार्ग करीब 7 हजार साल पुराना है। इस सड़क का कनेक्शन प्रागैतिहासिक काल हवार संस्कृति बस्ती से है। सोचने वाली बात यह है कि समंदर के अंदर इसके अवशेष अभी तक कैसे बचे हैं।;
Knowledge: हम सभी ने समंदर के ऊपर सड़क, पुल, रेलवे पटरियां देखी होंगी। साथ ही, समंदर के अंदर भी टनल देखी होंगी, जिसे की ट्रेनों और बसों जैसे जैसे वाहनों के लिए बनाई गई हैं। अगर कहा जाए कि किसी जगह समंदर के अंदर सड़क भी है, तो आप सोच में पड़ जाएंगे और जवाब देंगे कि समंदर के नीचे सड़क बनाना नामुमकिन है। आपको भले ही अटपटा लगे, लेकिन हकीकत यह है कि समंदर में एक सड़क मौजूद है। हालांकि इस सड़क का इस्तेमाल कोई नहीं कर सकता है। दरअसल, पुरातत्वविदों ने क्रोएशियाई द्वीप कोरकुला के तट पर इस अविश्वसनीय सड़क खोज निकाली है। इसे प्रागैतिहासिक काल हवार संस्कृति बस्ती का साक्ष्य माना जा रहा है।
सोलाइन के पानी में डूबी हुई नियोलिथिक साइट के पास पानी की सैटेलाइट इमेज की जांच करने के बाद पुरातत्वविदों ने भूमध्य सागर की सतह के करीब 16 फीट नीचे 13 फुट चौड़ा प्रागैतिहासिक मार्ग खोजा है। उनका मानना है कि ये मार्ग प्राचीन हवार संस्कृति से जुड़े लोगों ने बनाया था। उनका अनुमान है कि यह पानी में डूबे नवपाषाण स्थल को कोरकुला द्वीप से जोड़ता है। उन्होंने बताया कि कोरकुला कभी मुख्य भूमि क्रोएशिया से जुड़ा हुआ था। हिमयुग के अंत में समंदर का जलस्तर बढ़ने के बाद ये सड़क डूब गई। इस द्वीप का निर्माण करीब 8,000 साल पहले हुआ था। पुरातत्वविदों का कहना है कि यह सड़क 7,000 साल पुरानी है।
यह भी पढ़े: चेक में डेट साइन के साथ क्यों लिखते हैं only या मात्र, जानें वजह
7,000 साल पुरानी सड़क का कोरकुला द्वीप से रिश्ता
प्रागैतिहासिक काल की खोजी गई ये पत्थरों से बनी सड़क करीब 4,900 ईसा पूर्व की हो सकती है। इसका सीधा अर्थ यह है कि यह सड़क करीब 7,000 साल पुरानी है। यह खोज कई संस्थानों और कंपनियों के पुरातत्वविदों की एक टीम ने की थी। टीम को जदर विश्वविद्यालय के माता पारिका लीड कर रहे थे। टीम में डबरोवनिक के संग्रहालय, कोरकुला के शहर संग्रहालय और कस्तेला शहर के संग्रहालय के शोधकर्ता शामिल थे। यह सड़क दर्शाती है कि हवार संस्कृति काफी उन्नत थी, जो प्रभावशाली संरचनाओं के बनाने में सक्षम थी।
कार्बन डेटिंग से निकाली सड़क की उम्र
टीम ने रेडियोकार्बन विश्लेषण का इस्तेमाल सड़क और बस्ती के निर्माण की तारीख तय करने के लिए किया था। उन्होंने कार्बन डेटिंग के जरिये पता लगाया कि यह बस्ती करीब 4,900 ईसा पूर्व की है, जिससे ये इस क्षेत्र की सबसे पुरानी ज्ञात बस्तियों में से एक बन गई है। पुरातत्वविदों का दावा है कि बस्ती प्रागैतिहासिक राजमार्ग के जरिये कोरकुला द्वीप से जुड़ी हुई थी। इस सड़क सावधानी से लगाए गए पत्थर के स्लैब से बनी थी। सड़क की खोज क्षेत्र के प्राचीन इतिहास पर प्रकाश डालती है।
पुरातत्वविदों को इस बात का जवाब नहीं मिल पाया है कि समंदर के अंदर इस प्राचीन सड़क के अवशेष कैसे बच गए। दरअसल, समंदर के जिस हिस्से में सड़क मिली है, उस जगह पर लहरों का असर काफी कम है। शायद यही वजह है कि वैज्ञानिक इसके अवशेष आसानी से ढूंढने में सफल हो पाए हैं। हवार संस्कृति के ज्यादातर लोग किसान और चरवाहे थे, जो समंदर तट के आसपास ही रहते थे। द्वीप के आसपास दूसरी संस्कृति से जुड़े लोग भी रहते थे। उस दौरान जो संरचना बनाई गई, यह उसके प्रमाण के रूप में है।