Knowledge: कभी नहीं सोता यह जीव, टांगों से सुनता है आवाज, जानें इसकी खासियत
Knowledge: दुनिया में रहने वाले सभी जीव-जंतुओं, इंसानों को सोना पंसद है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमारे आस-पास पाए जाने वाले कुछ जीव कभी नहीं सोते।;
Knowledge: जीवन में जितना खाना-पीना जरूरी है उतना ही सोना। बिना सोए इंसान परेशान हो जाता है। उसे पर्याप्त नींद लेना बहुत जरूरी है। हम बात कर रहे थे इंसान की, लेकिन अब बात करते हैं जीव की, जो बिना सोए आराम कर सकते हैं। हम जिस जीव की बात करने जा रहे हैं, वह हम सभी को आपने घर में देखने को मिल जाती है। इस जीव की खासियत जान आप भी चौंक जाएंगे। ये जीव अपने पैरों से सुनते हैं, क्योंकि इनके कान नहीं होते।
जीव
आप इस जीव का नाम सुनके चौंकिए नहीं, क्योंकि इस जीव का नाम चींटी है। यह जीव अपने जीवन काल में कभी नहीं सोती। बिना आराम किए, अपना काम करती है। कीटों की दुनिया में, चींटी के दिमाग को सबसे तेज कहते हैं। चीटियां खाना एकत्र करने से लेकर परिवार का ख्याल जैसे कार्यों के लिए दिन-रात मेहनत करती रहती हैं।
आकार में छोटी लेकिन कार्य हैं अनोखे
चींटी देखने में जितनी छोटी होती है, लेकिन चींटियों में लगभग ढाई लाख से ज्यादा ब्रेन सेल्स होती है। इन सेल्स की वजह से चींटियों का दिमाग बराबर काम करता रहता है। हमारे चारों ओर चीटियों की 300 से अधिक वंश मौजूद हैं। वैज्ञानिक डाटा के हिसाब से विश्व भर में चीटियों की 1000 से ज्यादा प्रजाति पाई जाती हैं। चींटियों की अधिकतम जीने का समय 45 से 60 दिन होता है।
क्या इंसान को देख सकती हैं चींटियां
चींटियां रात और दिन के अलावा किसी भी चीज में अंतर नहीं कर पाती। किसी चीज को समझने में उन्हें मुश्किल होती है। किसी कंपन का पता लगाने के लिए वे गंध और स्पर्श इंद्रियों पर डिपेन्ड रहती हैं, लेकिन वे किसी भी चीज का प्रतिबिम्ब नहीं बना सकती हैं।
चींटियों की खासियत
क्या आपको पता है कि चींटियों अपने वेट से ज्यादा का भार उठा सकती है। जब चींटियों को खाने की खोज में निकलती है तो भोजन मिलने पर वे पूरी ताकत लगाकर से ज्यादा भार का समान उठा लेती हैं।
पैर से सुनने का काम
चींटियों के कान न होने के कारण ये पैर से सुनने का काम करती हैं। इनके पैर में विशेष प्रकार के सेंसर लगे होते हैं। जिसकी मदद से तुरन्त मत आवाज को सुन लेती हैं। रानी चींटी सबसे ज्यादा समय तक जीवित रहती है। इनकी उम्र 20 साल होती है। ऐसा कहा जाता है रानी चींटी के मरने के बाद इनका परिवार बिखर जाता है।