Lokmanya Tilak Award : जानिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को क्यों मिला लोकमान्य तिलक पुरस्कार

Lokmanya Tilak National Award 2023: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कौन नहीं जानता। दुनिया भर में शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा, जो भारत के प्रधानमंत्री को नहीं जानता है। लेकिन, आज हम बात करने जा रहे हैं बीते दिनों पीएम मोदी को मिले हुए लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार के बारे में। जानिए क्या है खास।;

Update: 2023-08-03 09:16 GMT

Lokmanya Tilak National Award 2023: देश के प्रतिष्ठित पद पर बैठे हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बीते दिन लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। पीएम मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री नहीं है, जिन्हें यह अवार्ड दिया गया है। इससे पहले भी कई प्रधानमंत्रियों को इस पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। प्रधानमंत्री मोदी को 1 अगस्त 2023 को पुणे में लोकमान्य तिलक पुरस्कार (Lokmanya Tilak National Award) से सम्मानित किया गया है। पढ़िये पीएम मोदी को यह पुरस्कार क्यों और किसकी ओर से दिया गया है। साथ ही बताएंगे कि आज तक कितने प्रधानमंत्रियों को यह पुरस्कार दिया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन पहले यानी एक अगस्त को पुणे दौरे पर गए थे। यहां उन्होंने कई परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इस दौरान पीएम मोदी को 41वें लोकमान्य तिलक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। लोकमान्य तिलक की 103वीं जयंती पर तिलक स्मारक मंदिर ट्रस्ट (हिंदू स्वराज संघ) की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने कहा कि लोकमान्य तिलक स्वतंत्र प्रेस के महत्व को समझते थे। यह पुरस्कार प्राप्त करके वो स्वयं को सम्मानित महसूस कर रहे हैं।

प्रत्येक वर्ष दिया जाता है लोकमान्य तिलक पुरस्कार

लोकमान्य तिलक जी की पुण्यतिथि के अवसर पर यह पुरस्कार हर साल किसी न किसी व्सक्ति विशेष को दिया जाता हैं। लोकमान्य तिलक भारत के स्वतंत्रता संग्राम में हिस्सा लेने वाले प्रमुख शाख्सियत थे। बाल गंगाधर तिलक भारतीय स्वराज्य के प्रबल समर्थक में से एक थे। इन्होंने जनता को एकत्र कर संगठित करने में अहम भूमिका निभाई थी।

Also Read: दंगे की चपेट में आ गया वाहन, जानें कितना मिलता है क्लेम

2022 में मिसाइल महिला को मिला था यह पुरस्कार

पिछले साल इस पुरस्कार की हकदार मिसाइल महिला (Missile Lady) के नाम से मशहूर सीनियर वैज्ञानिक टेसी थॉमस (Tessy Thomas) को चुना गया था। टेसी थॉमस ने अग्नि-4 और अग्नि-5 मिसाइल प्रणालियों के लिए परियोजना निदेशक के रूप में काम किया था और देश रक्षा क्षमताओं में योगदान दिया था।

इससे पहले भी इन लोगों को भी मिल चुका है यह पुरस्कार

पीएम मोदी सहित इस पुरस्कार से मनमोहन सिंह, अटल बिहारी वाजपेई, इंदिरा गांधी, शरद पवार, राहुल बजाज, साइरस पूनावाला को सम्मानित किया जा चुका है।

Tags:    

Similar News