Knowledge News: जानिये भारत के सबसे महंगे फलों के बारे में, कीमत जानकर दंग रह जाएंगे आप
Knowledge: दुनिया में तमाम ऐसे फल हैं, जिनकी कीमत लाखों में है। क्या कभी आपने सोचा कि भारत के सबसे महंगे फल कौन से हैं और उनकी कीमत कितनी है। आज हम आपको ऐसे ही फलों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं। इनमें कुछ के नाम सुनकर आप चौंक जाएंगे।;
Knowledge: जब कभी लोग लक्जरी खरीदारी करने के बारे में सोचते हैं, तो फलों का नाम आमतौर पर दिमाग में नहीं आता है। दरअसल, कोई सोच नहीं सकता है कि कई फल इतने महंगे होते हैं कि खरीदने से पहले भी दस बार सोचना पड़ जाए। आज हम कुछ ऐसे ही दुर्लभ फलों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके नाम और कीमत जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
राजघरानों के लिए होता था कोहितूर आम
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में उगाया जाने वाला कोहितूर आम सबसे महंगे आमों में से एक है। एक पीस कोहितूर की कीमत 1500 रुपये के आसपास है। यह बेशकीमती किस्म का आम 18वीं सदी के अंत में नवाब सिराजुद्दौला के शासनकाल में केवल राजघरानों के लिए उगाई गई थी। इस किस्म की आपूर्ति बहुत सीमित है, इसलिए यह महंगा ज्यादा है।
यह भी पढ़े: ये 8 शहर बनेंगे महिलाओं के लिए सुरक्षित, क्या होगा इंतजाम
क्रैनबेरी भी महंगे फलों में शामिल
क्रैनबेरी लाल, काले और सफेद रंग का रसीला और स्वादिष्ट फल है। क्रैनबेरी फ्रूट्स की दुकानों पर भी आसानी से नहीं मिलते हैं। वजह यह है कि इसकी कीमत बेहद अधिक है। कुछ ऑनलाइन पोर्टल हैं, जहां क्रेनबेरी उपलब्ध रहता है। इसकी कीमत 800 रुपये किलो तक है। यह फल विटामिन सी, के, आयरन, कैल्शियम और पोटेशियम जैसे जरूरी पोषक तत्वों का भंडार है।
छोटे, कठोर, गोल, लाल रंग के दिखने वाले इस फल को भारत में करौंदा के नाम से भी जाना जाता है। स्वाद कड़वा और खट्टा दोनों होता है। एक रिसर्च के मुताबिक, इसमें फिनोल नाम का एक केमिकल पाया जाता है, जो उच्च स्तर का एंटीऑक्सीडेंट होता है। माना जाता है कि एक क्रैनबेरी खाने से 20 आम के बराबर एंटीऑक्सीडेंट प्राप्त होता है।
कट्टम्पीत फल का स्वाद कमाल का
देश के कई राज्यों में पाए जाने वाले इस फल का स्वाद मीठा और खट्टा होता है। इसमें लीची, आड़ू, स्ट्रॉबेरी और अनानास के स्वाद का मिश्रण मिलता है। मलयालम में इसे कट्टम्पीत, मराठी में कोकम, कन्नड़ में हन्नू और बंगाली में काओ के नाम से जाना जाता है। बाजार में इसकी उपलब्धता न के बराबर है। लेकिन आप खरीदने जाएंगे तो काफी पैसा खर्च करना होगा। यह भारत में सबसे महंगे फलों में से एक है। यह फल बाजार में मुश्किल से मिलता है। अगर आप घर बैठे ऑनलाइन मंगाना चाहते हैं, तो एक किलो की कीमत 1600 रुपये तक है। देखने में हर गहरे हरे या गहरे बैंगनी रंग का नजर आता है। यह एनर्जी बूस्ट करने का काम करता है, ब्लड प्रेशर कंट्रोल करता है। कैंसर सेल्स से बचाव करता है और वजन घटाने में मददगार है।
नीलबदरी की कीमत भी चौंकाने वाली
नीले रंग के इस फल को कई जगहों पर नीलबदरी के नाम से भी जाना जाता है। इसका स्वाद खट्टा-मीठा होता है। इसमें पर्याप्त मात्रा में फाइबर होता है, जो कब्ज होने से रोकता है। इसमें मौजूद विटामिन, सोडियम, तांबा, फ्रक्टोस और एसिड पाचन में सुधार करने में मदद करते हैं। भारत में इसे उत्तरी अमेरिका से लाया गया था। बहुत कम उपलब्धता की वजह से इसकी कीमत काफी ज्यादा है। इसकी न्यूनतम कीमत 1800 रुपये प्रति किलो है।