Knowledge News: ताजमहल के बारे में जानें 10 रोचक तथ्य, नहीं जानते होंगे आप..
मोहब्बत की निशानी ताजमहल दुनिया के 7 अजूबों में से एक है। ताजमहल भारत (India) के आगरा (Agra) में यमुना नदी के तट पर स्थित है। यह एक स्मारक है और इसकी विशेष सुंदरता के कारण इसे दुनिया के सात अजूबों में से एक माना जाता है।;
Knowledge News: आज हम ताजमहल (Taj Mahal) के बारे में कुछ रोचक तथ्य आपको बताएंगे। मोहब्बत की निशानी ताजमहल दुनिया के 7 अजूबों में से एक है। ताजमहल भारत (India) के आगरा (Agra) में यमुना नदी के तट पर स्थित है। यह एक स्मारक है और इसकी विशेष सुंदरता के कारण इसे दुनिया के सात अजूबों में से एक माना जाता है। हममें से कुछ लोगों ने ताजमहल का दीदार किया है और कुछ की भविष्य में ताजमहल देखने की योजना है। आइए अब जानते हैं ताजमहल के बारे में कुछ ऐसे रोचक तथ्य जिनके बारे में शायद ही कुछ लोगों को पता है।
ताजमहल के बारे में जानें रोचक तथ्य
* ताजमहल को बनाने में कुल 22 साल लगे थे और यह सफेद संगमरमर से बना है। ताजमहल के निर्माण में लगभग 22,000 श्रमिकों ने योगदान दिया। ताजमहल का निर्माण 1632 में शुरू हुआ और 1654 में पूरा हुआ।
* ताजमहल के निर्माण में कुल 1000 हाथियों का इस्तेमाल किया गया था।
* आपको जानकर हैरानी होगी कि ताजमहल एक लकड़ी की बुनियाद पर खड़ा है। इस लकड़ी को जीवित रहने के लिए नमी की आवश्यकता होती है जो यमुना नदी के पानी से इसे मिलती है।
* रिपोर्ट के अनुसार, ताजमहल दुनिया में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली जगहों में से एक है। दुनिया भर से लगभग 12,000 पर्यटक प्रतिदिन ताजमहल देखने आते हैं।
* ताजमहल से सटी 41.6 मीटर ऊंचाई की कुल 4 मीनारें हैं। इन मीनारों को थोड़ा बाहर की ओर झुकाया गया है, ताकि भूकंप जैसी स्थिति उत्पन्न होने पर वे मकबरे पर न गिरकर बाहर की ओर गिरें और मुख्य मकबरे की रक्षा करें। वैस इन मिनारों की भूकंपरोधी बनाया गया है।
* सफेद ताजमहल के निर्माण के बाद शाहजहां ने एक और काला ताजमहल बनाने की योजना बनाई थी। ताकि सफेद ताजमहल की शोभा और खुल सके। लेकिन बाद में शाहजहां को उसके ही बेटे औरंगजेब ने कैद कर लिया था। जिस कारण शाहजहां की ये योजना केवल एक योजना बनकर ही रह गई।
* उस समय ताजमहल के निर्माण की कुल लागत 3.2 करोड़ रुपये थी। लेकिन अगर आज ताजमहल बनता तो इसकी कीमत करीब 7,000 करोड़ रुपये हो सकती है।
* ताजमहल का रंग अलग-अलग समय पर बदलता रहता है। ताजमहज सुबह के समय गुलाबी दिखता है। रात में यह सफेद दिखता है, और चांदनी रात में यह सोने जैसा दिखता है।
* ताजमहल के सभी फव्वारे एक साथ काम कर रहे हैं। सभी फव्वारों के नीचे तांबे के टैंक हैं। वे एक ही समय में सभी टंकियों को भरते हैं और दबाव पड़ने पर एक साथ पानी छोड़ते हैं।
* ताजमहल के निर्माण के दौरान इसे 28 तरह के कीमती पत्थरों से सजाया गया था। बाद में अंग्रेजों ने इस पत्थर को हटा दिया था।