Tooth Brush Knowledge: सूअर के बाल और हड्डी से बना था पहला टूथब्रश, जानिए इतिहास

Tooth Brush Knowledge: हमारी जिंदगी में पहले कभी हुआ करता था दातुन का दौर। बदलते हुए समय में दातुन की जगह टूथब्रश ने ले ली है। लेकिन क्या आपको पता है कि टूथब्रश का इतिहास क्या है। सबसे पहला टूथब्रश कब बना था।;

Update: 2023-06-27 09:41 GMT

Tooth Brush Knowledge: टूथब्रश का इतिहास बहुत पुराना है। हम सभी सोच भी नहीं सकते कि टूथब्रश इतना पुराना है। प्राचीन काल में लोग दांतों को साफ करने के लिए घरेलु चीजे अपनाते थे और साथ ही नीम, बबूल जैसे पेड़ो की टहनियों से लेकर टूथस्टिक्स तक का प्रयोग करते थे। आप हम आपको टूथब्रश के बारे में वह बात बताने जा रहें जिसे शायद ही आप-लोग जानते होगें। सोचकर बताइएं कि सबसे पहले किस शख्स ने टूथब्रश का पेटेंट करवाया था।

टूथब्रश का इतिहास

इंसान पहले अपने दातों को सफाई दातुन से किया करता था। जो टूथब्रश हम लोग जो यूज करते हैं वह टूथब्रश साल 1938 तक नहीं था। वैसे टूथब्रश के कई स्वरुप 3000 ईसा पूर्व में थे। ग्रीक और रोमन ग्रंथ के लोग दांतों की सफाई के लिए टूथपिक का उपयोग करते थे। दांतों को ये लोग सल्फर तेल या सलाइन सॉल्यूशन में डुबो कर रखते थे। दांत साफ करने के लोग और भी तरीके अपनाते थे जिसमें से दांतों को धोने और साफ करने के लिए कपड़े का इस्तेमाल किया करते थे। 

सबसे पहले किस राजा ने कराया टूथब्रश का पेटेंट

चीन के राजा ने 26 जून 1498 को टूथब्रश का पेटेंट कराया था। यह टूथब्रश सूअर की गर्दन से निकाले गए मोटे कठोर बालों से बना हुआ करता था। इन बालों को पहले अलग किया जाता था उसके बाद हड्डी के टुकड़े या बांस के टुकड़े के हैंडल में जोड़ा दिया जाता था। सूअर के बालों से तैयार किया गया यह ब्रश साल 1938 तक उपयोग में लाया गया था। 

Also Read: Cloud Brust: आखिर पहाड़ी इलाकों में ही क्यों फटते हैं बादल, जानें वजह

1938 में डुपोंट डी नेमोर्स ने नायलॉन के ब्रश बनाए। नायलॉन ब्रश को मिरेकल टूथब्रश भी कहा जाता था। 1770 के दशक में अंग्रेज विलियम एडिस ने सूअर के मोटे बाल का आयात करने का आइडिया दिया। सूअर के मोटे बाल से बने ब्रश खूब बिके। 1780 में कंपनी एडिस ब्रश बनाने का काम किया करती थी जो आज भी ब्रश बनाने का काम करती है।

Tags:    

Similar News