Knowledge News : आर्मी कैंटीन में आखिर क्यों मिलता है सस्ता सामान, जानिए इसकी पीछे की वजह

क्या आप जानते हैं कि आर्मी कैंटीन में सामान सस्ता क्यों मिलता है। अगर नहीं तो चलिए हम आपको अपने इस आर्टिकल में बताते हैं।;

Update: 2023-01-28 10:30 GMT

Army Canteen Stores : हमारे सेना के जवान हर मोर्चे पर सबसे आगे हैं। जवान अपने घर वालों से दूर रहकर सीमा पर देश के प्रति अपनी अथक सेवा देते हैं। सेना के जवान कई-कई महीनों तक ड्यूटी करते हैं। ऐसे में हमारी सरकार भी सेना के जवानों का पूरा ध्यान और ख्याल रखी है। जवानों को कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट (CSD) की सुविधा दी जाती है। CSD को लोग आर्मी कैंटीन के नाम से भी जानते हैं। इस कैंटीन में बाजार के मुकाबले जवानों के लिए सस्ते दामों में सामान मिलता है। लेकिन, क्या आपने कभी ये सोचा है कि आखिर आर्मी की कैंटीन में सामान इतना सस्ता आखिर मिलता कैसे है। अगर नहीं तो चलिए आज हम आपको अपने इस आर्टिकल में बताते हैं।

1 करोड़ हैं लाभार्थी

वायु सेना, थल सेना और नौसेना के जवानों और उनके परिवार वालों के साथ ही पूर्व सैनिकों और उनके डिपेंडेंट को मिलाकर CSD के लगभग 1 करोड़ से ज्यादा लाभार्थी हैं। कैंटीन में उन्हें हर छोटा सामान बाजार से सस्ती दर पर मिलता है। बता दें कि लेह से लेकर अंडमान तक इसके लगभग 33 डिपो हैं और करीब 3700 यूनिट रन कैंटीन (URC) हैं।

CSD क्या है

दरअसल, CSD रक्षा मंत्रालय के अन्तर्गत सेना के जवानों को कम दरों पर सामान उपलब्ध कराने का भारत सरकार का उपक्रम है। इस के स्टोर हर प्रमुख सैनिक अड्डों पर खुले हुए हैं और इन्हें सैन्य बल ही चलाते हैं। देश मे अलग-अलग मिलिट्री स्टेशन पर भी CSD डिपो बने हुए हैं। वहीं से यूनिट रन कैंटीन (URC) में समान की सप्लाई की जाती है।

क्या-क्या सामान मिलता है

CSD की कैंटीन में मुख्य रूप से ग्रोसरी के आइटम्स, किचन, इलेक्ट्रॉनिक्स, शराब तथा ऑटोमोबाइल जैसे सामान मिलते हैं। इसकी अलावा आर्मी कैंटीन में कुछ विदेशी सामान भी मिलते है। इन सभी सामानों को रियायती कीमतों पर बेचा जाता है। ओपन मार्केट में जो सामान उपलब्ध है, लाभार्थी उसमें से कोई भी सामान की डिमांड कर सकते हैं। यह फीडबैक फिर हेड ऑफिस को भेजा जाता है और एक कमेटी यह तय करती है कि क्या-क्या सामान खरीद कर कैंटीन में उपलब्ध कराना है।

स्मार्ट कार्ड से शॉपिंग

CSD कैन्टीन से शॉपिंग करने के लिए सेना के जवानों को एक स्मार्ट कार्ड जारी किया जाता है। उसी स्मार्ट कार्ड का इस्तेमाल करके सेना के जवान तथा अन्य अधिकारी किसी भी CSD कैंटीन से सामान की खरीदारी कर सकते हैं। सेना के जवानों को दो तरह के स्मार्ट कार्ड मिलते हैं। पहला ग्रोसरी कार्ड और दूसरा लिकर कार्ड। ग्रोसरी कार्ड से ग्रोसरी का सामान, इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम्स जैसी चीजें खरीद सकते हैं। वहीं लिकर कार्ड का इस्तेमाल करके शराब की खरीदारी की जाती है।

कितना सस्ता मिलता है सामान

CSD कैंटीन में सरकार GST में 50 प्रतिशत तक की छूट देती है। GST की अधिकतम दरें 5, 12, 18 और 28 प्रतिशत हैं। इसका मतलब है कि अगर किसी समान पर बाजार में 5% जीएसटी लगता है तो कैंटीन में 2.5 % होगा। यही वजह है कि यहां पर सामान सस्ता मिलता है। आपने देखा होगा कि बहुत से लोग खरीदारी करने के लिए सेना में शामिल अपने रिश्‍तेदारों को कार्ड इस्तेमाल करते हैं, ताकि सस्ती दर पर कैंटीन से खरीदारी कर सकें। लेकिन, अब ऐसा नहीं हो पाएगा, क्योंकि अब सरकार ने एक जवान के प्रति माह सामान खरीदने की सीमा में कटौती कर दी है। जैसे पहले प्रति माह नहाने की 18 साबुन जवान कैंटीन से खरीद सकते थे, अब एक महीने में सिर्फ वो 6 ही साबुन मिलेंगी।इसी तरह बाकी सामानों को भी बदला गया है।

Tags:    

Similar News