Knowledge News : पेड़ों के निचले हिस्से पर क्यों किया जाता है सफेद रंग, जानिए वजह

अक्सर आपने देखा होगा कि सड़क किनारे लगे पेड़ों पर सफेद रंग किया रंगा होता है। क्या आपको पता है कि ऐसा क्यों किया जाता है? अगर आपको इसके पीछे की वजह नहीं पता है तो इस रिपोर्ट से जानिये कि आखिर पेड़ का निचला हिस्सा क्यों सफेद रंग से रंगा जाता है।;

Update: 2022-11-18 07:25 GMT

हम रोजाना अपनी जिंदगी में बहुत सी ऐसी चीजों को देखते हैं, जिनके पीछे के कई कारणों से हम अंजान भी होते हैं। कैप्सूल दो रंगों का क्यों होता है, डॉक्टरों के कोट का कलर सफेद क्यों होता है, जैसे कई सवाल हैं, जो हमारे जेहन में आते होंगे। हमने इन सवालों का जवाब पूर्व में प्रकाशित रिपोर्ट्स में दिया है, लेकिन अब हम एक नए सवाल का जवाब लेकर सामने आए हैं। सवाल है कि सड़क किनारे लगे पेड़ों के तने को सफेद रंग से क्यों रंगा जाता है। क्या आप इसके पीछे की वजह जानते हैं? अगर नहीं तो हम आपको बताते हैं कि ऐसा क्यों किया जाता है।

दरअसल, सड़क किनारे लगे पेड़ों को सफेद रंग से रंगने के पीछे का एक कारण यह है कि वृक्ष का जीवन काल बढ़ाना। अब आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि पेड़ों को रंग के उनकी जिंदगी कैसे बढ़ाई जा सकती है। तो आपके इस सवाल का जवाब भी हम आपको यहां बता रहे हैं। पेड़ पर किया हुआ सफेद रंग अक्सर पानी और चूने को एकसाथ मिलाकर बनाया जाता है। इसको घोल को पेड़ पर रंगने से दीमक और अन्य तमाम तरह के कीड़े-मकौड़े पेड़ के तने को खराब नहीं कर पाते हैं।

इसके अलावा, बहुत बार आपने देखा होगा कि पेड़ में दरारें आने लग जाती हैं। पेड़ की छाल धीरे-धीरे उससे अलग होने लग जाती हैं। पेड़ के तने को जब सफेद रंग से रंगा जाता है तो उसके ऊपर सूरज की रोशनी सीधी नहीं पड़ती। इसकी वजह से पेड़ की छाल लंबे समय तक सही रहती है और पेड़ में दरारें भी नहीं आती। इस वजह से पेड़ की उम्र को बढ़ाने के लिए उनपर सफेद रंग को किया जाता है।

यही नहीं, इसके पीछे का एक और कारण है। कई बार लंबी दूरी वाले रास्तों पर अगर कभी स्ट्रीट लाइट नहीं होती, तो ये पेड़ रास्ता बताने के लिए भी काम आते हैं। जब गाड़ी की लाइट इन पेड़ों के ऊपर पड़ती है, तो उससे यह साफ हो जाता है कि सड़क कितनी चौड़ी है। साथ ही, पेड़ों पर किया हुआ यह सफेद रंग दर्शाता है कि यह पेड़ वन विभाग की निगरानी में हैं। इन्हें काटा नहीं जा सकता।

Tags:    

Similar News