Knowledge News : आखिर क्यों महिलाओं की शर्ट में होते हैं बाईं तरफ बटन, फैशन नहीं ये है असली वजह
महिला और पुरुष दोनों को ही आपने शर्ट पहनते हुए देखा होगा। लेकिन क्या आपने कभी ध्यान दिया है कि महिलाओं के शर्ट के बटन बाईं तरफ होते हैं। आखिर इसके पीछे की वजह क्या है चलिए जानते हैं इस आर्टिकल में।;
Why Women Shirt Button On Left Side : अगर बात फैशन (fashion) की करी जाए तो आज के समय में जमाना यूनिसेक्स का है। इस समय यूनिसेक्स फैशन काफी चलन में है। अगर आप नहीं जानते तो हम आपको बता दे कि यूनिसेक्स फैशन का मतलब होता है वो फैशन जिसे महिला और पुरुष दोनों इस्तेमाल कर सकते हैं। जैसे जींस, पैंट और शर्ट इसे महिला भी पहन सकती है और पुरुष भी पहन सकते हैं। महिला और पुरुषों को आपने शर्ट पहनते हुए तो बहुत बार देखा होगा। लेकिन क्या आपने कभी ये नोटिस किया है कि पुरुषों की शर्ट में बटन दाईं तरफ लगे होते हैं, जबकि महिलाओं की शर्ट में बाईं तरफ बटन लगे होते हैं। बता दें कि ये फैशन के लिए नहीं है बल्कि इसके पीछे बहुत से कारण है। तो चलिए आज हम आपको अपने इस आर्टिकल में बताते हैं कि महिलाओं की शर्ट में बाईं तरफ बटन आखिर क्यों लगे होते हैं।
इसलिए महिलाओं की शर्ट में बाईं तरफ होते हैं बटन
महिलाओं की शर्ट में बाईं तरफ बटन होने के पीछे कई सारे तर्क दिए गए हैं। जिनमें से पहला तरफ तो ये दिया गया है कि बटन वाली शर्ट के कपड़े पहले के समय में अमीर घराने की महिलाएं ही पहनती थीं। इसके साथ ही उनको ये कपड़े पहनाने के लिए उन्होंने नौकर रखे होते थे। इसलिए महिलाओं की शर्ट पर बटन को उल्टी तरफ लगाया जाता था ताकि नौकर उन्हें आसानी से कपड़े पहना सकें। इसके आलावा ये तर्क ये भी दिया जाता है कि महिलाएं अपने बच्चों को दूध पिलाने के लिए ज्यादातर उन्हें बाईं तरफ पकड़ती थीं। इसलिए उनको अपने शर्ट के बटन खोलने के लिए दाएं हाथ का इस्तेमाल करना पड़ता था। दाएं हाथ से अगर बटन खोलने हैं तो बटन बाईं तरफ होना चाहिए। ये भी एक वजह है कि महिलाओं की शर्ट में बाईं तरफ बटन होते हैं।
नेपोलियन ने दिया आदेश
ऐसा बताया जाता है कि महिलाओं की शर्ट में बाई तरफ बटन लगाने का आदेश नोपोलियन बोनापार्ट ने दिया था। क्योंकि नोपोलियन अपना एक हाथ हमेशा शर्ट में डालकर रखता था। ऐसे में महिलाएं नेपोलियन की नकल करने लगीं थीं। इसलिए नेपोलियन ने महिलाओं की शर्ट में बाईं तरफ बटन लगाने का आदेश जारी किया। हालांकि इस बात का कोई ठोस प्रमाण नहीं हैं।
फैशन की व्जह से होते हैं बाईं तरफ बटन
इन सबके अलावा कुछ लोग बताते हैं कि महिलाओं की शर्ट में बाईं तरफ बटन लगाने का महज सिर्फ इतना कारण है कि महिलाओं और पुरुषों के कपड़ों में अंतर रहे।