Knowledge: दुनिया की सबसे हाई सिक्योरिटी वाली जेल, जहां से भागना है मुश्किल ही नहीं...नामुमकिन

Knowledge: दुनिया में अपराध करने वालों के लिए सजा का प्रावधान है। हर देश के अपने अलग-अलग कानून व सजा देने के नियम हैं। कानून हर जगह का अलग जरूर है, लेकिन अपराधी को रखने की जगह एक है। जानिए दुनिया की हाई सिक्योरिटी जेलों के बारे।;

Update: 2023-07-09 13:42 GMT

Knowledge: दुनिया में अपराधियों को रखने की जगह आज की नहीं, बल्कि सदियों पुरानी है। पहले के समय में भी अपराधी को रखने की जगह जेल ही थी। जेल एक ऐसी जगह हुआ करती थी जहां से कोई भी अपराधी बाहर नहीं निकल सकता था।

जेल के अंदर अपराधियों को कंट्रोल करने के लिए कई तरह की व्यवस्था की जाती है। अलग-अलग सेल या बैरक बनाए जाते हैं, ताकि जेल में किसी भी प्रकार की अनहोनी न हो। दुनिया में कुछ ऐसे जेल भी हैं, जहां पर पंछी पर नहीं मार सकता। जानिए ऐसे हाई सिक्योरिटी वाले जेल के बारे में जहां सजा पूरी होने के बाद ही निकला जाता है।

एडीएक्स फ्लोरेंस (ADX Florence)

एडीएक्स फ्लोरेंस कोलोराडो की जेल दुनिया की सबसे सुरक्षित जेल में से एक है। इस जेल में रहने वाले कैदी सूरज की रोशनी तक नहीं देख पाते। यहां पर रहने वाले कैदी को ऐसी जगह रखा जाता है, जहां पर किसी का भी पहुंच पाना मुश्किल है। इस जेल से आज तक किसी ने भागने की भी कोशिश नहीं की है।

अलकाट्राज संघीय प्रायद्वीप (Alcatraz Federal Penitentiary)

अलकाट्राज संघीय प्रायद्वीप जेल सैन फ्रांसिस्को से 2 किलोमीटर दूर द्वीप पर मौजूद है। यह दुनिया की सबसे सुरक्षित जेल में से एक है। इस जेल को सन् 1968 में किसी कारण वश बंद कर दिया गया था, लेकिन आज के समय में यह जेल दुनिया के विख्यात जेल में से एक है।

ला सैंटे जेल (La Sante Prison)

ला सैंटे जेल फ्रांस की प्रसिद्ध जेल है। इस जेल का निर्माण सन् 1867 में हुआ था। फ्रांस की इस जेल की सिक्योरिटी बहुत हाई है। इस जेल से कोई भी बाहर नहीं जा सकता। सजा खत्म होने के बाद ही कोई अपराधी यहां से बाहर जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कुछ कैदियों ने यहां से भागने की कोशिश की थी, लेकिन असफल हो गए थे, क्योंकि उनकी सीवेज के नाले में दम घुटने से मौत हो गई थी।

Also Read: जानिए आकाशीय बिजली में कितना होता है करंट, और कैसे बनती है ये

आर्थर रोड जेल (Arthur Road)

आर्थर रोड जेल मुंबई की सबसे पुरानी और बड़ी केंद्रीय जेल है। इस जेल को 1926 में बनाया गया था। इस जेल में 1000 कैदियों को रखे जाने की क्षमता है।

फुचु जेल (Fuchu Prison)

फुचु जेल टोक्यो में स्थित है। फुचु जेल में जापान के नामी अपराधियों को रखा जाता है। इस जेल से आज तक किसी कैदी ने भागने की हिम्मत नहीं की।  

Tags:    

Similar News