Knowledge News : आखिर क्यों होते हैं गैस सिलेंडर के नीचे ये छेद, ज्यादातर लोगों को नहीं होगा पता
LPG गैस सिलेंडर का इस्तेमाल तो लगभग हर घर में किया जाता है लेकिन क्या आप उन सिलेंडरों के बारे में रोचक तथ्य जानते हैं अगर नहीं तो पढ़िए हमारी ये खबर।;
आमतौर पर हम सबके घरों में खाना बनाने के लिए LPG यानि लिक्विड पेट्रोलियम गैस सिलेंडर (LPG Cylinder) का ही इस्तेमाल किया जाता है। इस गैस को लोहे से बने ठोस सिलेंडरों में स्टोर करके रखा जाता है। हर घर में इनका इस्तेमाल रोज होता है। लेकिन अगर आपने कभी इन गैस सिलेंडर को ध्यान से देखा होगा तो आप आपने इन सिलेंडर के नीचे कुछ छेद से देखे होंगे। क्या आपने कभी ये सोचा है कि आखिर इनको क्यों बनाया जाता है। उन सिलेंडर (Cylinder) में इनकी जरूरत क्या होती है। अगर आप ये सोच रहे हैं कि इनको सिर्फ डिजाइन के तौर पर बनाया जाता है, तो हम आपको बता दें कि ऐसा बिल्कुल भी नहीं हैं। बल्कि इनको बनाने के पीछे एक खास साइंस होता है। तो चलिए आज हम आपको अपनी इस खबर में बताते हैं कि इन्हें सिलेंडर के नीचे आखिर क्यों बनाया जाता है।
ये है इसके पीछे का साइंस
बता दें कि सिलेंडर पर बने ये छेद मामूली नहीं होते बल्कि ये बहुत ही काम के होते हैं। इन छेद का इस्तेमाल सिलेंडर के अंदर भरी LPG गैस के तापमान को नियंत्रित करने के लिए किया जाता है। बहुत बार ऐसा देखा जाता है कि गैस सिलेंडर का तापमान काफी बढ़ जाता है और ऐसे में इन छेद से हवा पास होती है। जो उस बढ़े हुए तापमान को नियंत्रित करने में मदद करती है। साथ में यह छेद सिलेंडर को सतह की गर्मी से भी बचते है। अगर कुल मिलाकर बात कि जाए तो ये छेद गैंस सिलेंडर को एक्सीडेंट्स से बचाते हैं।
ये भी है एक दूसरा फायदा
बढ़े हुए तापमान को नियंत्रण करने के साथ ही इसका एक और बड़ा फायदा भी है। वह ये है कि इन छेदों की वजह से सिलेंडर के नीचे वाले फर्श की सफाई करने में काफी आसानी होती है। जब लोग अपने फर्श को पानी से धोते हैं, तो उसमें पानी या नमी के ठहरने का खतरा ज्यादा रहता है। ऐसा होने पर सिलिंडर में जंग लग जाता है जो उसे धीरे-धीरे डैमेज कर सकता है। जब छेद को बनाया जाता है तो हवा का सर्कुलेशन बना रहता है और नमी की गुंजाइश नहीं होती। इसलिए इनमें आसानी से जंग नहीं लगता और हम बहुत ही आसानी से सिलेंडर का इस्तेमाल करते रहते हैं।
सिर्फ गोल ही क्यों होते हैं सिलेंडर
जिस तरह सभी सिलिंडरों में छेद होता है, उसी तरह सभी सिलिंडरों का आकार भी गोल ही होता है। कोई भी सिलेंडर छोटा हो या फिर बड़ा उसे गोलाई के आकार में ही बनाया जाता है। तो चलिए अब हम आपके इसकी वजह भी बताते हैं। इसकी बहुत सी वजह हैं। जैसे-इसे उठाने और रखने में आसानी होती है। वहीं इस तरह इसका ट्रांसपोर्टेशन भी आसान हो जाता है। ऐसा करने की एक और वजह भी है। जैसे- गोल होने की वजह से इसमें ज्यादा दबाव डाला जा सकता है। जब सिलिंडर में गैस या फिर कोई लिक्विड चीज रखी जाती तो उस पर दबाव बनाया जा सकता है। ये गोल आकार वाली चीजों में आसानी से किया जा सकता है। इसलिए गैस सिलिंडर का आकार गोल होता है।
लाल रंग के ही क्यों होते हैं सिलेंडर
गैस सिलेंडर के और भी कई रोचक तथ्य हैं। जैसे आपने नोटिस किया होगा कि सभी LPG सिलेंडर लाल रंग के ही बनाए जाते हैं। सिलेंडर के लाल रंग के होने का भी एक विज्ञान है। सिलेंडर का रंग लाल इसलिए किया जाता है क्योंकि इनको काफी दूर से ही देखा जा सके। इससे इन के ट्रांसपोर्टेशन में आसानी होती है।