Knowledge: दुनिया की सबसे महंगी पेंटिंग्स, कीमत सुन छूट जाएंगे पसीने
Knowledge: आज के समय में लोगों को कला से अत्यधिक प्रेम होता है। वहीं, कुछ लोग अपनी सोच से ऐसी पेंटिंग बना देते हैं कि वह पेंटिंग मिसाल कायम कर देती है। यहां जानिए दुनिया की सबसे महंगी पेंटिंग कौन सी है और किस पेंटिंग को मिला है दुनिया की सबसे महंगी पेंटिंग होने का खिताब।;
Knowledge: घर को सजाने के लिए लोग अलग-अलग तरह के शौक रखते हैं। कुछ लोग दीवारों की सुंदरता बढ़ाने के लिए जानवरों की खाल, सिंग आदि का प्रयोग करते थे। आज के दौर में लोग अपने घरों की सुंदरता के लिए तरह-तरह की पेंटिंग्स लगाते हैं। पेंटिंग दीवारों की खूबसूरती में चार-चांद लगाती हैं। घरों की सुंदरता को बढ़ाने के लिए लोग यूनिक पेंटिंग खरीदना पसंद करते हैं।
दुनिया भर में पेंटिंग्स को इतना पसंद किया जाता है कि अब ऑफिस, स्कूलों, घरों आदि में भी बड़ी-बड़ी पेंटिंग्स देखने के लिए मिलती हैं। लोगों द्वारा पेंटिंग को पसंद किए जाने के क्रेज को आप इस बात से समझ सकते है कि कुछ पेंटिंग्स को खरीदने के लिए लोग ब्रेसबी से इंतजार करते हैं और उनकी नीलामी में शामिल होकर बोलियां लगाते हैं। इन पेंटिंग्स की कीमत करोड़ों-अरबों में होती है।
दुनिया की सबसे महंगी पेंटिंग्स
साल्वाडोर मुंडी (Salvator Mundi)
साल्वाडोर मुंडी ईसा मसीह की पेंटिंग है। इस पेंटिंग को 1500 ई के आसपास लियोनार्डो दा विंची ने बनाया था। ये वहीं आर्टिस्ट हैं, जिन्होंने मशहूर मोनालिसा की पेंटिंग बनाई है। साल्वाडोर मुंडी में ईसा मसीह आशीर्वाद देते हुए दिखते है। इस पेंटिंग की नीलामी सन् 2017 में न्यूयॉर्क शहर में हुई थी। तब इस पेंटिंग को 3271.02 करोड़ रुपये में बेचा गया था।
Salvator Mundi
इंटरचेंज (Interchange)
यह एक ऑयल पेंटिंग है, जिसे कैनवास पर तैयार किया गया है। इस पेंटिंग के आर्टिकल विलेम डी कूनिंग हैं। विलेम डी कूनिंग ने यह कलाकारी 1955 में बनाई थी। इस पेंटिंग के लिए 2015 में बोली लगाई गई थी। 2015 में इस पेंटिंग को 2179.23 करोड़ रुपये में बेचा गया था।
Interchange
Also Read: भारत के अजीबोगरीब और बेतूके कानून, जिन्हें पढ़कर आपको आएगी हंसी
नफिया फा लपोइपो (Nafea Faa Lpoipo)
इस पेंटिंग को सन् 1892 में पॉल गागुइन द्वारा बनाया गया था। इस पेंटिंग की नीलामी 2015 में की गई थी। सन् 2015 में इस पेंटिंग के लिए सबसे बड़ी बोली 1525.46 करोड़ रुपये की लगी और इस पेंटिंग को खरीद लिया गया। इस पेंटिंग में 2 लड़कियां दिखाई गई हैं। वे लड़कियां देशी पोशाक और मिशन पोशाक में है।
Nafea Faa Lpoipo
नंबर 17A पेंटिंग (Number 17A)
इस पेंटिंग को जैक्सन पोलक ने बनाया था। इस पेंटिंग की नीलामी 2016 में हुई थी। इस पेंटिंग को 1452.82 करोड़ रुपये में बेचा गया था। जैक्सन पोलक का काम Abstract Expression से संबंधित है, जो द्वितीय विश्व युद्ध के बाद आए Movement का हिस्सा और कला को प्रोत्साहन देता है।
Number 17A