Knowledge: दुनिया में खाए जाते हैं ये व्यंजन, सुनकर आ जाएगी उल्टी

Knowledge: दुनिया में ऐसे काफी लोग हैं, जिन्हें खाने का काफी ज्यादा शौक होता है। वे लोग अलग-अलग जगहों के खाने और अलग-अलग जायके को काफी ज्यादा पंसन्द करते हैं। जायकेदार, लजीज और दिल को लुभाने वाले खानों के साथ-साथ काफी ऐसी अजीब किस्म की चीजों को भी परोसा जाता है, जिनके बारे में सुनकर शायद आपको यकीन न हो।;

Update: 2023-06-01 13:43 GMT

Knowledge: लोग कहीं चीटियों की चटनी, तो कहीं मछली की आंख खाते हैं। अगर आपसे पूछा जाए कि खाने में क्या पसंद है, तो आप में से कुछ लोग वेजिटेरियन डिशेज का नाम लेंगे और कुछ नॉन-वेजिटेरियन डिशेज को चुनेंगे। दुनिया में ऐसी जगह हैं जहां के लोग बहुत ही विचित्र और अजीबो-गरीब व्यंजनों को खाना पसंद करते हैं। कुछ जगहों पर बड़े मकड़े को फ्राई करके खाते हैं। चींटी के अंडों का सूप पीते हैं और कुछ लोग मछली की आंखें खाते हैं। आइए आपको बताते हैं उन देशों के बारे में जहां ये सारी चीजें आम बात हैं और ये सब लोग बहुत चाव से खाते हैं। बारिश होते ही टिड्डियों का आतंक हमें परेशान करता है, लेकिन क्या आपको पता है कि टिड्डियों को स्नैक रूप में इजराइल में खाया जाता है। इसे प्रोटीन का प्रमुख स्रोत माना जाता है, इसलिए इजराइली इन कीटों को खाकर दो पक्षियों को मारते हैं। उनके स्ट्रीट फूड में तले हुए और चॉकलेट में डिप टिड्डियां सर्व की जाती हैं और लोग इन्हें बड़े चाव से खाते हैं। आपको इजराइली कैफेज के मेनू में ये जरूर शामिल दिखेंगे।

जहरीली मछली

जापान में इस तरह की मछली को खाया जाता है, जो किसी को भी आसानी से मुर्दा घर पहुंचाने के लायक होती है। इस मछली को “Puffer fish” या “Fugu” कहा जाता है। इसकी त्वचा और शरीर के आंतरिक हिस्सों में जहरीला टॉक्सिन “tetrodotoxin” होता है, जो की “cyanide” जहर से भी 1,250 गुना अधिक जहरीला होता है।

चींटी के अंडों का सूप, लाओस

चींटी देखते ही जहां आप और हम चीखने लगते हैं। वहीं, कुछ लोग ऐसे हैं कि इसके अंडों का सूप पीते हैं। जी हां, इतना ही नहीं, यह एक लोकप्रिय डिश है। इसमें स्नेकहेड फिश, लहसुन, लेमन ग्रास, नींबू का रस, टमाटर आदि डालकर बनाया जाता है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि इस नाम की एक बुक एक फूड टूरिस्ट ने भी लिखी थी।

यह भी पढ़ें: दुनिया के कई देशों में लोग चींटियों को बड़े चाव से खाते हैं, जानिए इसके पीछा का क्या है कारण

फ्राइड टैरंटुला

फ्राइड टैरंटुला, कंबोडिया यह 8 पैरों वाली बड़ी मकड़ी कितनी डरावनी लगती है। किसी के सामने यह आ जाएं, तो आदमी टस से मस न हो, लेकिन इन्हें भी फ्राई करके खाने का रिवाज है। कंबोडिया के स्थानीय लोगों को इसे स्नैक के रूप में खाना बहुत ज्यादा पसंद है। वहां के लोगों को टैरंटुला इतना पसंद है कि कंबोडिया में एक टाउन का नाम स्पाइडरविला सिर्फ इस कारण से रख दिया गया है, क्योंकि वहां के लोगों को फ्राई की हुई मकड़ी खाना बहुत पसंद है।

टूना आई बॉल्स, जापान

इसी तरह जापानी लोग सिर्फ मछली नहीं, बल्कि उसकी आंख खाना बहुत पसंद करते हैं। वहां टूना आई बॉल्स खाना बहुत पसंद है। आप जापान के किसी भी रेस्तरां में चले जाएं वहां टूना आई बॉल्स की अलग-अलग डेलिकेसी मेनू में जरूर दिखेंगी। कुछ रेस्तरां में आई बॉल्स को फ्राई करते हैं और कुछ लोग इसे सूप में डालकर खाते हैं।

लाल चींटी की चटनी

यह कहीं और नहीं, बल्कि भारत में होता है। जी हां, आपको भी जानकर हैरानी जरूर हुई होगी, लेकिन ऐसा सच में होता है। ओडिशा के मयूरभंज जिले में लाल चींटी की चटनी खाई जाती है। इसे काई चटनी कहते हैं और इसकी लोकप्रियता के कारण ही इसे जीआई टैग दिया गया है। इसे लहसुन, चींटी और चींटी अंडों को सुखाकर बनाया जाता है। ओडिशा के साथ ही इसे छत्तीसगढ़ और झारखंड में भी बनाते हैं।

Tags:    

Similar News