Knowledge: कहीं सांपों का राज तो कहीं का पानी लाल, ये हैं दुनिया की रहस्यमयी जगह

Knowledge: धरती ने अपने अंदर बहुत सारे रहस्यों को छुपाकर रखा है। हमारे सामने आए हमें कई ऐसे रहस्यों का पता चलता है, जिस पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। कई ऐसे रहस्य भी हैं, जिन्हें सुलझा पाना कठिन है। वैज्ञानिक के कठिन कोशिश के बाद भी ऐसे रहस्य हैं जिन्हें सुलझा पाना मुश्किल रहा...;

Update: 2023-06-23 12:07 GMT

Knowledge: आज भी दुनिया में कई ऐसी जगहें हैं, जिनके पीछे की वजह का आज तक पता नहीं चल सका। काफी समय से वैज्ञानिक इनके पीछे लगे हुए हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके रहस्य अब तक नहीं सुलझे हैं।

सांपों का द्वीप, ब्राजील

सांपों का द्वीप इलाहा दा क्यूइमादा द्वीप ब्राजील में है। इस द्वीप पर सांप अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। यहां हर तीन फीट की दूरी पर सांप मिल जाएंगे। इसके पीछे का रहस्य है आज तक कोई नहीं पता कर पाया। सांपों की अधिक संख्या के कारण इस द्वीप को सांपों का द्वीप कहा जाता है। यह दुनिया के हजारों विषैले सांपों का घर है, जिनका नाम है गोल्डन लांसहेड वाइपर। ब्राजील की नौसेना ने यहां पर नागरिकों का जाना लिए प्रतिबंधित किया हुआ है। यह द्वीप साओ पाउलो से मात्र 20 मील की दूरी है।

सांपों का द्वीप, ब्राजील

डेथ वैली, अमेरिका

डेथ वैली को यहां पड़ने वाली गर्मी के लिए जाना जाता है। यहां का तापमान 130 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। साल 1913 में यहां पर रिकॉर्ड 134.06 डिग्री सेल्सियस तापमान नापा गया था। यहां औसत वर्षा मात्र 5 सेमी. के आस-पास होती है। इस जगह को दुनिया की सबसे गर्म जगह के रूप में जाना जाता है। यहां पर रह पाना नामुमकिन है।

डेथ वैली, अमेरिका

जैकब वेल, अमेरिका

यह जगह काफी रहस्यमयी है। इस जगह पर 100 से ज्यादा लोग गायब हो चुके हैं। लेकिन आप यह जानकर हैरान हो जाएंगे कि लोगों के गायब होने के बाद भी यहां पर लोग घूमने और नहाने आते हैं। इसमें नहाते समय ही कभी-कभी लोग गायब हो जाते हैं। इसमें लोग क्यों, कैसे और कब गायब हो जाते हैं। इसका कुछ भी पता नहीं चल सका। यह विम्ब्ली अमेरिका में है।


जैकब वेल, अमेरिका

केन क्रिस्टल्स, कोलम्बिया

केन क्रिस्टल्स जगह कोलम्बिया में स्थित है। यहां पर गर्मी में पानी लाल रंग का हो जाता है। केन क्रिस्टल्स के आस-पास बहुत अजीबोगरीब पेड़-पौधे पाए जाते हैं। यहां पर पाए जाने वाले पेड़ दूसरी जगह पर नहीं मिलते हैं।

केन क्रिस्टल्स, कोलम्बिया

Also Read: कहां रहते हैं दुनिया के सबसे छोटे इंसान, जानिए इनकी लंबाई

डेड सी,इजरायल

डेड सी इजरायल और जॉर्डन के बीच मौजूद है। डेड सी एक ऐसा समुद्र है, जिसमें कोई तैर नहीं सकता। जैसे ही कोई व्यक्ति इसमें तैरने की कोशिश करता है वह अपने आप ही ऊपर की ओर आ जाता है। डेड सी में नमक अधिक मात्रा में पाया जाता है जिसके कारण इसमें कोई भी जलीय जंतु नहीं पाया जाता।

डेड सी,इजरायल


Tags:    

Similar News