Indian Star Tortoises: स्टार कछुए की खासियत, हो रहे हैं तस्करी का शिकार, जानें इसके लाभ

Indian Star Tortoises: धरती पर पाए जाने वाले जीव-जंतु की कीमत और उपयोगिता कई बार सोचने पर मजबूर कर देती है, लेकिन धीरे-धीरे इन सभी जीवों की संख्या में तेजी से गिरावट आई। जहां जानवरों को बचाकर रखने के लिए सरकार नई-नई पहल करती है, तो वहीं दूसरी तरफ दुनियाभर में जानवरों के तस्करी भी बड़े पैमाने पर की जाती है।;

Update: 2023-08-05 10:55 GMT

Indian Star Tortoises: धरती पर हजारों-लाखों किस्म के जीव-जंतु पाए जाते हैं। उन्हीं में से एक कछुआ भी है, जो कई खासियतों की वजह से भिन्न है। पृथ्वी पर सबसे लम्बे समय तक जीवित रहने वाला जीव कछुआ है। कछुओं की 300 से अधिक प्रजाति पाई जाती हैं तो वहीं दुनिया भर में इन जीवों की तस्करी भी एक बड़े पैमाने पर की जा रही है। जानिए कछुए की फेमस प्रजाति इंडियन स्टार टोर्टोइज के बारे में।

हाल फिलहाल में राजस्व खुफिया निदेशालय की ब्रांच मुंबई ने थाईलैंड से भारत में तस्करी किए जा रहे 306 जिंदा विदेशी जानवरों को पकड़ा है, जिसमें मुख्य रूप से कई तरह की मछलियां, घोंघे, केकड़े और स्टार कछुओं सहित अन्य जीव भी शामिल हैं।

क्यों है स्टार कछुए की डिमांड

कछुओं की कई ऐसी प्रजाति हैं जिनकी तस्करी दुनिया भर में एक बड़े पैमाने पर की जाती है। इन जानवरों की तस्करी के पीछे की वजह दवाईयां, धार्मिक महत्व इत्यादि है। आपको बता दें कि स्टार कछुए की पीठ पर येलो और ब्लैक रंग के चकत्ते की सुन्दर सी आकृति होती हैं। ये आकृति एक पिरामिड की तरह लगती है, जो इसे सबसे अलग बनाती है।

स्टार कछुए की पीठ पर बने निशान को मनाते हैं शुभ

दक्षिण पूर्वी एशिया के साथ कई और देश के लोग स्टार कछुए को भाग्य के शुभ संकेत के रूप में देखते हैं। उन लोगों का ऐसा मानना है कि इन्हें पालने से किस्मत बदल जाती है। जिसके कारण इन कछुओं की मांग बढ़ती जा रही है।

दवाई बनाने में करते हैं उपयोग

स्टार कछुओं से यौनशक्ति को बढ़ाने वाली दवाएं बनाई जाती है। जिसके कारण नेशनल, इंटरनेशनल मार्केट में इनकी अच्छी खासी मांग है। इसी वजह से इनकी कीमत 15,000 से 25,000 रुपये के करीब है।

किन जगहों पर पाए जाते हैं

इंडियन स्टार टोर्टोइज कछुए जियोकेलोन एलिगांस फैमिली के अंदर आते हैं। ये कछुए भारतीय उपमहाद्वीप के विभिन्न जगहों पर पाए जाते हैं। भारत के मध्य, दक्षिणी हिस्सों के साथ ही पश्चिमी पाकिस्तान और श्रीलंका में भी पाए जाते हैं।

स्टार कछुओं की लंबाई और वजन

स्टार कछुए तमिलनाडु और आंध्रप्रदेश के जंगलों में मुख्य रूप से पाए जाते हैं। ये सूखे घास के मैदानों और झाड़ियों में रहना पसंद करते हैं, तो वहीं ये कछुए घास, फल, फूल, और पौधों की पत्तियों को भोजन के रूप में खाते हैं। इन कछुओं का जीवन 25 से 80 साल के आस-पास होता है। वहीं, इनकी लंबाई 10 से 38 सेंटीमीटर और वेट 1000 से 6600 ग्राम (1-6.6Kg) तक हो सकता है। भारत में ये कछुए छोटे और मध्यम आकार में पाए जाते हैं।

Also Read: रंग बदल शिकारियों को देता है चकमा, जानें क्या है इस जादुई मेंढक की कहानी

Tags:    

Similar News