World Chocolate Day: दुनिया में सबसे महंगी चॉकलेट, कीमत जान दंग रह जाएंगे आप

World Chocolate Day: चॉकलेट एक ऐसी स्वीट है जिसे सभी लोग पसंद करते हैं। आज-कल लोग ज्यादातर चॉकलेट गिफ्ट करते हैं। बच्चे तो बच्चे, बूढ़े लोगों को भी चॉकलेट पसंद होती है। जानिए क्यों मनाया जाता है विश्व चॉकलेट डे, किस देश में खाई जाती है सबसे ज्यादा चॉकलेट।;

Update: 2023-07-04 14:40 GMT

World Chocolate Day: आपने अब तक कितनी चॉकलेट खाई हैं। वैसे सभी को चॉकलेट पसंद होती है। बहुत कम ही लोग हैं, जिन्हें चॉकलेट नहीं पसंद। आज के समय में सभी उपहार के तौर पर चॉकलेट देना ज्यादा पसंद करते हैं। जानिए क्यों मनाया जाता है विश्व चॉकलेट डे

पहली बार चॉकलेट डे यूरोप में 7 जुलाई सन 1550 में मनाया गया था। उसके बाद यह डे दुनियाभर में मनाया जाने लगा। प्रत्येक वर्ष 7 जुलाई को यह दिन मनाया जाता है। इस दिन सभी एक दूसरे को चॉकलेट देते हैं और खुशी मनाते हैं। इस स्वीट के सभी दीवाने हैं। किसी रूठे हुए दोस्त को मनाने के लिए यह सबसे अच्छा उपहार है।

जानें कहां कि चॉकलेट पॉपुलर

वर्ल्ड पॉपुलेशन रिव्यू की रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया की सबसे फेमस चॉकलेट जर्मनी में पाई जाती है। जर्मनी के कोलोन शहर में बनने वाली चॉकलेट पूरी दुनिया की सबसे अच्छी चॉकलेट की लिस्ट में शामिल है। इस शहर को रिच चॉकलेट के नाम से भी जाना जाता है। Godiva चॉकलेट कंपनी में बनी हुई चॉकलेट्स पूरी दुनिया में फेमस है।

Also Read: कभी नहीं सोता यह जीव, टांगों से सुनता है आवाज, जानें इसकी खासियत

दुनिया की सबसे महंगी चॉकलेट

दुनिया की सबसे महंगी चॉकलेट फ्रोजन हाउते चॉकलेट है। यह चॉकलेट गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में सबसे महंगी मिठाई के तौर पर शामिल है। यह चॉकलेट 28 कोको से बनाई जाती है। इस चॉकलेट की खासियत यह है कि यह 23 कैरेट खाने वाले गोल्ड से बनी होती है। इस चॉकलेट को व्हाइट डायमंड के साथ सोने के बाउल में पेश किया जाता है। फ्रोजन हाउते चॉकलेट की कीमत 25000 डॉलर इंडियन करेंसी के हिसाब से करीब 20 लाख 55 हजार रुपये है।

कहां खाई जाती है सबसे ज्यादा चॉकलेट

वर्ल्ड पॉपुलेशन रिव्यू रिपोर्ट के अनुसार, स्विट्जरलैंड के लोग सबसे ज्यादा चॉकलेट खाते हैं। यहां पर रहने वाला हर एक इंसान दिन में 8.8 किलो तक चॉकलेट खा जाता है।

Tags:    

Similar News