World Population Day 2022 : 2056 तक इतनी होगी दुनिया की आबादी, इस स्थान पर हैं भारत...
सबसे पहले विश्व जनसंख्या दिवस मनाने की घोषणा 11 जुलाई 1989 को की गई थी। UN की ओर से इस दिन को मनाने की शुरुआत की गई।;
हर साल पूरी दुनिया में 11 जुलाई का दिन विश्व जनसंख्या दिवस (World Population Day) के रूप में मनाया जाता हैं। पहले इस दिन को जश्न के साथ सेलिब्रेट किया जाता था। लेकिन अब लगातार बढ़ती जनसंख्या ने विकास को प्रभावित किया है। इसलिए अब इस दिन पर जनसंख्या नियंत्रण और बढ़ती जनसंख्या की खामियां बताते हुए जागरूक किया जाता है। इस बार की वर्ल्ड पॉपुलेशन डे थीम भी इसी पर रखी गई है। सबसे पहले विश्व जनसंख्या दिवस मनाने की घोषणा 11 जुलाई 1989 को की गई थी। संयुक्त राष्ट्र की ओर से इस दिन को मनाने की शुरुआत की गई। बढ़ती जनसंख्या पर कंट्रोल पाने के लिए इस दिन बहुत से कार्यक्रम भी ऑर्गनाइज किए जाते हैं। इस दिन विश्व भर में जनसंख्या पर नियंत्रण पाने के लिए तरह-तरह के उपायों के बारे में लोगों को बताया जाता है।
क्या हैं जनसंख्या दिवस का महत्व
बढ़ती जनसंख्या की वजह से हमें आने वाले समय में बहुत सी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता हैं। लगातार बढ़ती जनसंख्या की वजह से बेरोजगारी, भुखमरी, अशिक्षा जैसी समस्याएं बढ़ तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में जनसंख्या पर नियंत्रण पाना एक जरूरी कदम होना चाहिए। इस दिन पूरी दुनिया में परिवार नियोजन, लैंगिक समानता, नागरिक अधिकार, गरीबी, मां और बच्चे का स्वास्थ्य, गर्भनिरोधक दवाओं के इस्तेमाल जैसे गंभीर विषयों पर चर्चा और विचार-विमर्श किया जाता है। ऐसे में जनसंख्या नियंत्रण के महत्व को समझना और भी ज्यादा जरूरी हो गया है।
विश्व जनसंख्या दिवस 2022 की थीम
इस साल विश्व जनसंख्या दिवस की थीम '8 अरब लोगों की दुनिया : सभी के लिए लचीला भविष्य, अवसर, अधिकार और विकल्प सुनिश्चित करना' है। इस थीम से ये साफ है कि दुनिया की आबादी 8 अरब के स्तर पर पहुंच गई है, लेकिन अभी भी सभी के पास समान अधिकार व अवसर नहीं है। वही पिछले साल जनसंख्या दिवस 2021 की थीम 'कोरोना महामारी का प्रजनन क्षमता पर प्रभाव' थी।
UN का अनुमान है कि पूरी दुनिया की आबादी 2023 तक 8 अरब और 2056 तक 10 अरब को पार कर देगी। इस अनुमान के अनुसार, 2025-30 तक भारत की जनसंख्या 1 अरब 65 करोड़ हो जाएगी। उस समय भारत चीन को पीछे छोड़कर आबादी में नंबर वन पर आ जाएगा। एक रिपोर्ट के अनुसार इस समय दुनिया की कुल जनसंख्या 7.7 बिलियन यानी कि लगभग 777 करोड़ है। दुनिया में सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश चीन हैं, इसकी कुल संख्या करीब 141 करोड़ है। चीन जनसंख्या के मामले में नंबर वन पर हैं। तो वही 2 नंबर पर भारत जबकि अमेरिका 3 नंबर पर है।