Winter Special Recipe: तवे पर ऐसे बनाएं कॉर्न चीज टोस्ट, ये रही रेसिपी

कोर्न और चीज से बनी चीजें सभी को पंसद आती है। सर्दियों में आप शरीर को गर्म रखने के लिए कॉर्न सूप का सेवन तो करते ही हैं। इसके साथ ही आप कोर्न से बने चीज टोस्ट की रेसिपी भी ट्राई कर सकते हैं। आइए जानते हैं कोर्न चीज टोस्ट रेसिपी (Corn Cheese Toast Recipe) के बारे में। इस रेसिपी की मदद से आप तवे पर ही कोर्न चीज टोस्ट बना सकते हैं।;

Update: 2023-11-27 09:35 GMT

Winter Special Corn Cheese Toast Recipe: कोर्न और चीज से बनी चीजें सभी को पंसद आती है। सर्दियों में आप शरीर को गर्म रखने के लिए कॉर्न सूप का सेवन तो करते ही हैं। इसके साथ ही आप कोर्न से बने चीज टोस्ट की रेसिपी भी ट्राई कर सकते हैं। आइए जानते हैं कोर्न चीज टोस्ट रेसिपी (Corn Cheese Toast Recipe) के बारे में। इस रेसिपी की मदद से आप तवे पर ही कोर्न चीज टोस्ट (Corn Cheese toast) बना सकते हैं। 

कॉर्न चीज टोस्ट की सामग्री 

-ब्रेड स्लाइस : 4

-कोर्न : 1 कप

-बारीक कटी हरी मिर्च: 3

-बारीक कटा प्याज : 1

-बारीक कटा खीरा : 1 टेबल स्पून

-शेजवान चटनी या सॉस : 1 टेबल स्पून

-कटी शिमला मिर्च : 1

-कटे टमाटर : 1 टेबल स्पून

-कटा हरा धनिया : 1 टी स्पून

-नमक : 1/4 टी स्पून

-बटर : 2 टेबल स्पून

-चिली फ्लैक्स : 1 टी स्पून

-चीज क्यूब : 2


कॉर्न चीज टोस्ट बनाने की विधि

-सबसे पहले ब्रेड के सभी स्लाइस के किनारे काटकर अलग निकाल लें।

-अब चीज और बटर को छोड़कर कोर्न में बाकी सभी सामग्री डालकर अच्छे से मिला लें। 

-अब ब्रेड स्लाइसे के दोनों ओर अच्छे से मक्खन लगाएं।

-इसके बाद ब्रेड के एक ओर कोर्न का तैयार मिश्रण चम्मच की मदद से अच्छे से फैलाएं।

-अब आप तवे पर आधा टी स्पून बटर फैलाएं। 

-ब्रेड के जिस स्लाइस पर कोर्न का मिश्रण लगाया है, उसे नीचे की ओर रखकर धीमी आंच पर करीब 5 मिनट तक सेंकें।

-इसके बाद आप स्लाइस को पलटकर कोर्न वाली साइड पर चीज लगाएं और ब्रेड को ढक कर रखे। अब इसे सुनहरा होने तक अच्छे से सेके। 

-टोस्ट के किनारों पर बटर डालते रहे। ऐसे आप सभी टोस्ट को तवे पर सेक लें। 

-आप गरम-गरम चीज टोस्ट को बीच से काट लें और टोमेटो सॉस के साथ परोस सकते हैं। 


ये भी पढ़ें- Healthy Snacks: शाम को नाश्ते में घर पर बनाएं गाजर-बथुआ की टिक्की

Tags:    

Similar News