Sweet Potato Recipe: शाम को चाय के साथ ट्राई करें शकरकंद से बनी ये डिशेज, जानें इन्हें बनाने का तरीका
Sweet Potato Recipe: शकरकंद सेहत के लिए फायदेमंद होने के साथ खाने में भी काफी स्वादिष्ट होती है। इसकी कई टेस्टी डिशेज बना सकते हैं।;
Sweet Potato Recipe: सर्दियों में शकरकंद बाजारों में काफी ज्यादा मिलने लगती है। इसमें पोटेशियम और फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह सब्जी कई बीमारियों से बचाने में मददगार है। इस सब्जी के इतने फायदे होने के बाद भी काफी कम लोग इसे अपनी डाइट में शामिल करते हैं। इसे उबालकर या भूनकर ही नहीं बल्कि इससे कुछ अलग-अलग तरीके की डिशेज बनाकर भी खा सकते हैं। आइये जानते हैं कि शकरकंद से कौन-कौन सी डिशेज बनाई जाती है।
स्वीट पोटैटो हम्मस
स्वीट पोटैटो हम्मस खाने से साथ-साथ सेहत के लिए फायदेमंद होती है। शकरकंद के हम्मस बनाने के लिए सबसे पहले इसे छोटे टुकड़ों में कट कर लें और फिर इस पर तेल, मिक्सड हर्ब्स छिड़कें, लाल मिर्च पाउडर और काली मिर्च पाउडर। साथ ही, इसमें लहसुन के टुकड़ों को डालें और ओवन में बेक होने के लिए रख दें। ऐसा करने के बाद इसमें नींबू रस मिलाएं और पेस्ट भी बना सकते हैं। आप चाहें तो इसमें मसालों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसके बाद स्वीट पोटैटो हम्मस तैयार हो जाएंगे।
स्वीट पोटैटो वेजेज
स्वीट पोटैटो वेजेज खाने में काफी स्वादिष्ट होते हैं। इसे बनाने के लिए सबसे पहले शकरकंदी को काट लें और फिर उसमें तेल, जीरा, लहसुन, नमक और मिक्सड हर्ब्स। इसके बाद इसे ओवन में बेक होने के लिए रख दें और फिर स्वीट पोटैटो वेजेज तैयार हो जाएंगे। इसे आप टोमौटो केचअप, ऑरिगानों मिक्स और मेयोनीज मिक्स करके टेस्टी बना सकते हैं और इसे आप घर के सभी सदस्यों को जरूर खिलाएं।
स्वीट पोटैटो सूप
सर्दियों में गर्म-गर्म सूप पीने का मजा ही अलग होता है। इसे लोग शौक से पीते भी हैं। लेकिन इस बार आप टमाटर के सूप की बजाय शकरकंद का सूप पिएं। इसे बनाने के लिए शकरकंद को सबसे पहले छीलकर, घीस लें। इसके बाद एक पैन में तेल डालें और उसमें जीरा, प्याज, लहसुन, अदरक और मसालों को थोड़ी देर तक जरूर पकाएं। इसके बाद एक पैन में शकरकंद, दाल और सीजनिंग डालें, जब तक गाढ़ा न हो जाए तब तक पकाएं। ये सब करने के बाद ऊपर से धनिया डालें और नींबू का4 रस भी जरूर डालें और फिर स्वीट पोटैटो तैयार हो जाएंगे।
स्वीट पोटैटो फ्राइज
आलू के फ्राइज ही नहीं बल्कि शकरकंद के भी फ्राइज बनाए जा सकते हैं। ये खाने में काफी स्वादिष्ट होते हैं। इसे बनाने के लिए शकरकंद को सबसे पहले छील लें और पतले टुकड़ों में काल लें। इसके बाद इन उन पर हल्का तेल, नमक और मिक्सड हर्ब्स छिड़के ताकि शकरकंद अच्छे से कवर हो जाएं। इसके बाद इन्हें अच्छे से फ्राई कर लें और फिर आपके स्वीट पोटैटो फ्राइज तैयार हो जाएंगे। इसे आप टोमेटो सॉस से खा सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- Chana Dal Pizza: चने की दाल से घर पर बनाएं पिज्जा