दिल्ली के इन होटलों में मिलेगा आपको बेस्ट नॉनवेज, स्वाद बना देगा आपको यहां का दिवाना

अगर नॉनवेज खाने के शौकीन हैं तो ये लेख आपके बहुत काम का है। आज हम आपको दिल्ली के कुछ ऐसी रेस्टोरेंट के बारे में बताने जा रहे हैं। जो अपने टेस्टी नॉनवेज के लिए जाने जाते हैं। यहां आप एक बार जाकर बार बार जरूर जाना चाहेंगे।;

Update: 2020-10-01 17:27 GMT

दिल्ली जितनी अपने इतिहास के लिए जानी जाती है। उतनी ही दिल्ली अपने स्वादिष्ट खाने के लिए भी जानी जाती है। इस वजह से ही दिल्ली फूडी शहर के लिए भी जानी जाती है। अगर नॉनवेज खाने के शौकीन हैं तो ये लेख आपके बहुत काम का है। आज हम आपको दिल्ली के कुछ ऐसी रेस्टोरेंट के बारे में बताने जा रहे हैं। जो अपने टेस्टी नॉनवेज के लिए जाने जाते हैं। यहां आप एक बार जाकर बार बार जरूर जाना चाहेंगे।

करीम होटल

अगर आपको देश की राजधानी में नॉनवेज का स्वाद चखना चाहते हैं, तो इसके लिए आप एक बार पुरानी दिल्ली जरूर जाएं। पुरानी दिल्ली में मौजूद करीम होटल में नॉनवेज खा कर आप यहां के दीवाने हो जाएंगे। करीम में नॉनवेज खाने दिल्ली के कोने कोने से लोग आते हैं।

राजेंद्र दा ढाबा

यहां आपको तरह तरह की डिशेज खाने को मिलेंगी। अगर आप यहां खाने जाते हैं तो एक बार अफगानी चिकन, मलाई चिकन,और चिकन टिक्का जरूर खाएं। यहां आपको नॉनवेज की 50 से ज्यादा डिश जरूर मिल जाएंगी।

काके दा होटल

यह अपने बटर चिकन के लिए जाना जाता है। कहा जाता है कि ये 1931 से नॉनवेज खाने के शौकीनों के लिए पंसदीदा जगहों में से एक है। यहां आप अपने दोस्त या फैमिली के साथ खाना एन्जॉय कर सकते हैं।

Also Read: ये हैं भारत की छिपी जगहें जहां एक बार तो जरूर घूमने जाएं, मिलेगा अलग तरह का सुकून

मीनार होटल

भले यह होटल दिखने में इतना खास न लगे, लेकिन यहां की नॉनवेज डिश खाने के बाद आप यहां बार बार जाना चाहेंगे। यह कनॉट प्लेस में है। यहां आपको बिरयानी से लेकर देशी चिकन, मटर वगैरा सब खाने को मिलेगा।

Tags:    

Similar News