Winter Travel Destination: सर्दियों के मौसम में करें महाराष्ट्र की इन जगहों की सैर, मिलेगी खूबसूरत वादियां
Winter Travel Destination:अगर आप भी नवंबर के महीने में फैमिली के साथ घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो महाराष्ट्र की इन खूबसूरत जगहों की करें सैर...;
Winter Travel Destination: सर्दियों की रिमझिम ओस की बूंदें फूलों की पखुंडियों, घास के मैदानों पर दिखने लगी हैं। नवंबर महीने में पड़ने वाली हल्की-हल्की ठंड में लोग घूमने का प्लान करने लगते हैं। ये मौसम न तो बहुत गर्मी वाला होता है और ना ही ज्यादा सर्दियों वाला है। इस मौसम में पूर्व से लेकर पश्चिम और उत्तर से लेकर दक्षिण तक कू कुछ जगहों को एक्सप्लोर करने के लिए पर्यटक पहुंचते हैं। अगर आप भी इस महीने अपनी फैमिली के साथ घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो महाराष्ट्र की इन जगहों को करें विजिट...
खंडाला
खंडाला हिल स्टेशन पुणे जिले में लोनावला के निकट सह्याद्रि की तलहटी में मौजूद है। खंडाला अपनी सुंदर घाटियों, घास के हरे-भरे मैदान, मनमोहक पहाड़ और रोमांटिक झीलों की खूबसूरती के लिए काफी फेमस है। खंडाला के आसपास स्थित राजमाची पॉइंट, भजा गुफाएं, कर्नाला पक्षी अभयारण्य और लायंस पॉइंट जगहें लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं।
लवासा
महाराष्ट्र में स्थित लवासा एक बेहद ही खूबसूरत और हसीन हिल स्टेशन है।यह जगह भारतीय पर्यटक ही नहीं, बल्कि विदेशी पर्यटकों को भी काफी आकर्षित करता है। लोग लवासा को महाराष्ट्र का खजाना मानते हैं। 7 हसीन पहाड़ियों के बीच लवासा फैला हुआ है। नवंबर महीने में जब सुबह-सुबह उगी हुई घास पर ओस पड़ती है, तो लवासा की खूबसूरती देखते बनती है। लवासा में आप वाटर स्पोर्ट्स, ट्रेकिंग और बोटिंग का बेहतरीन लुत्फ उठा सकते हैं।
माथेरान
माथेरान लोकेशन कपल्स के लिए बेहद ही खास है। माथेरान की खूबसूरती सभी को अपना दीवाना बनाती है। कपल्स यहां हर मौसम में घूमने आते रहते हैं। माथेरान खूबसूरत हिल स्टेशन के साथ ही एक रोमांटिक हिल स्टेशन भी माना जाता है। माथेरान महाराष्ट्र के पश्चिमी घाट में स्थित है। नेचर लवर्स के लिए माथेरान किसी जन्नत से कम नहीं है। ऊंचे-ऊंचे पहाड़ के हर तरफ हरियाली इसकी खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं। यह स्टेशन शांति प्रिय हिल स्टेशन के रूप में भी फेमस है। माथेरान में आप लुइसा पॉइंट, चार्लोट झील, मंकी पॉइंट और इको पॉइंट जैसी बेहतरीन जगहों पर घूम सकते हैं।
औरंगाबाद
औरंगाबाद महाराष्ट्र की ऐतिहासिक जगहों में शुमार होने के साथ-साथ हसीन जगहों में से भी एक है। औरंगाबाद को महाराष्ट्र शहर की पर्यटन राजधानी के रूप में भी जाना जाता है। औरंगाबाद में मौजूद ऐतिहासिक स्थल अजंता-एलोरा की गुफाएं, दौलताबाद किला पूरी दुनिया में लोकप्रिय है। इसके साथ ही यहां पर बीबी का मकबरा, दौलताबाद किला और अली झील जैसी हसीन जगहें मौजूद हैं।
Also Read: Travel: सर्दियों का लुत्फ उठाने का कर रहे प्लान, तो इन जगहों को करें विजिट