Travel Destinations: इन देशों में घूमने पर देना होगा टूरिस्ट टैक्स, जाने से पहले जान लीजिए
Travel Destinations: अगर आप भी विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यहां पर रहने और खाने के अलावा आपको टूरिस्ट टैक्स भी देना पड़ेगा।;
Travel Destinations: दुनिया की सारी जगह ऐसी हैं, जहां की खूबसूरती देखने के बाद भी यहां पर बार-बार घूमने का मन करेगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि विश्व की ऐसी कुछ खास जगहों पर घूमने के लिए टैक्स भी देना पड़ता है। वहीं कुछ लोग अपनी छुट्टियां विदेशों में बिताना पसंद करते है। इसके लिए वह एक से दो महीने पहले ही बजट तैयार कर लेते हैं। मगर आज हम आपको उन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर जाकर आपकी जेब ढीली हो जाएगी।
बता दें कि कई देशों में घूमने के लिए टूरिस्ट टैक्स लगाया जाता है। इसमें आपको वीजा और अन्य चीजों के साथ एक्स्ट्रा टैक्स देना पड़ता है। मान लीजिए कि अगर आप जर्मनी के बॉन शहर में पूरा एक दिन के लिए रुके हैं, तो आपके बिल में 5 प्रतिशत का टैक्स जोड़ दिया जाएगा। आइये जानते हैं कि आखिर वह कौन से देश हैं, जहां पर टूरिस्ट टैक्स लगता है।
वेलेंसिया
स्पने का वेलेंसिया शहर काफी ज्यादा खूबसूरत है। इस साल के आखिरी महीने या फिर 2024 की शुरुआत में यहां पर टूरिस्ट टैक्स लगना शुरू हो जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार, यहां पर रहने के लिए 50 सेंट और एक रात के 2 यूरो देने होंगे।
भूटान
भारत का पड़ोसी देश भूटान है, यहां पर घूमने के लिए आपको टूरिस्ट टैक्स देना होगा। लेकिन सबसे अच्छी बात ये है कि यहां पर आपको घूमाने के लिए एक टूरिस्ट गाइ़़ड भी दिया जाएगा। यहां पर टूरिस्ट टैक्स के तौर पर आपको 1200 रुपए देने होंगे।
थाईलैंड
थाईलैंड में घूमने के लिए आपको एक व्यक्ति के हिसाब से 300 बाथ यानी 700 रुपए एक व्यक्ति के हिसाब से टैक्स देना होगा।
वेनिस
इटली के वेनिस शहर में काफी ज्यादा संख्या में पर्यटक देखने को मिल जाएंगे। यह शहर कापी खूबसूरत हैं। लेकिन अब ज्यादा टूरिस्ट की संख्या को कम करने के लिए यहां के प्रशासन ने टूरिस्ट टैक्स लगाने का फैसला करा है। छुट्टियों में यहां जाने पर आपको एक व्यक्ति के लिए 3 यूरो यानी 266 रुपए देने होंगे। वहीं अगर आप ऑफ सीजन जाते हैं, तो आपको लगभग 10 यानी लगभग 875 रुपए टैक्स देना होगा।
न्यूजीलैंड
न्यूजीलैंड में घूमने के लिए आपको 35 डॉलर यानी 1700 रुपए एंट्री फीस के तौर पर देने होंगे। इसके अलावा लोगों को अपने फेवरेट टूरिस्ट डेस्टिनेशन थाईलैंड घूमने पर भी आपसे टैक्स वसूला जा सकता है।
ये भी पढ़ें:- Pushkar Mela 2023: कल से शुरू होने जा रहा है पुष्कर मेला