तितलियों से है प्यार तो एक बार जरूर घूम कर आएं Butterfly Park
पक्षी अपनी धुन में सपनों की कहानी बुनते हुए आसमान में ऐसे उड़ते हैं कि बस उनको देख कर लगता है कि काश हम भी पंख लगाकर इस तरह उड़ पाते। वहीं हजारों की संख्या में तितलियां उड़ते हुए इतनी सुंदर लगती है, कि इसे बार बार देखने का मन करता है। अगर आप भी ऐसे ही नजारे देखेने के शौकीन हैं, तो ये लेख आपको बहुत पसंद आने वाला है। क्योंकि आज हम आपको बटरफ्लाई फ्लाई पार्क के बारे में बताने जा रहे हैं।;
रंग बिरंगे पक्षियों को देखकर भला किसका मन खुश नहीं होगा। वहीं पक्षी अपनी धुन में सपनों की कहानी बुनते हुए आसमान में ऐसे उड़ते हैं कि बस उनको देख कर लगता है कि काश हम भी पंख लगाकर इस तरह उड़ पाते। वहीं हजारों की संख्या में तितलियां उड़ते हुए इतनी सुंदर लगती है, कि इसे बार बार देखने का मन करता है। अगर आप भी ऐसे ही नजारे देखेने के शौकीन हैं, तो ये लेख आपको बहुत पसंद आने वाला है। क्योंकि आज हम आपको बटरफ्लाई फ्लाई पार्क के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं इन पार्क के बारे में।
तितली पार्क, लखनऊ
नवाबों के शहर यानि लखनऊ में साल 2018 में तितली पार्क बनाया गया है। इसकी खास बात है कि इसे कानपुर चिड़ियाघर के समान बनाया गया है। यह पार्क इस शहर की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करता है।
बटरफ्लाई पार्क, बेंगलुरू
यह साल 2007 में बन्नेरघाटा में बनाया गया था। अगर आपको तितली देखना पसंद है, तो इसके लिए आप एक बार इस पार्क में जरूर जाए। इस पार्क का मुख्य उद्देश्य तितलियों का संरक्षण करना है। तितलियों के जीवन चक्र के बारे में जानने के लिए यह पार्क सबसे बेस्ट है। इसे भारत का पहला तितली पार्क माना जाता है। बेंगलुरू में यह पार्क टूरिस्ट के लिए आकर्षक का केंद्र बना हुआ है।
Also Read: Skin Tightening Mask: दीपिका कक्कड़ ने बताया पके चावल से Facial करने का तरीका, स्किन भी होगी टाइट Skin Tightening Mask: दीपिका कक्कड़ ने बताया पके चावल से Facial करने का तरीका, स्किन भी होगी टाइट
तितली पार्क, शिमला
हिमाचल प्रदेश में एक ऐसी जगह भी जिसे बहुत कम लोग ही जानते हैं। आपको बता दें कि हिमाचल के शिमला के किनारे एक तितली पार्क बना हुआ है। जहां आपको एक से बढ़कर एक खूबसूरत तितली देखने को मिलेंगी। जब भी आप शिमला धूमने जाएं तो एक बार यहां जरूर घूम कर आएं।