जाना चाहते हैं अपने घर तो इस लिंक पर दें अपनी डिटेल, एडमिनिस्ट्रेशन करेगा मदद
सड़कों और रेल की पटरियों पर मजदूरों की अच्छी खासी भीड़ देखी जा रही है। वहीं हालातों को देखते हुए सरकार ने कई श्रमिक ट्रेनों और बसों का इंतजाम किया है, लेकिन इससे भी कोई खास फर्क नहीं पड़ा। हाल ही में गौतमबुद्ध (Gautam Budh Nagar) नगर प्रशासन ने मजदूरों के लिए लिंक जारी किया है, जिसमें मजदूरों को डिटेल भरने को कहा है।;
कोरोना वायरस (Coronavirus) का खतरा दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। वहीं कोरोना के खतरे को देखते हुए देश में लॉकडाउन (Lockdown) किया गया है। लॉकडाउन के चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिसमें सबसे ज्यादा परेशानियों का सामना मजदूरों को करना पड़ रहा है। जिसके लिए मजदूर अपने घर वापस जाने को मजबूर हो गया है और परिवार से साथ पैदल ही घर जाने के लिए निकल पड़ा है। सड़कों और रेल की पटरियों पर मजदूरों की अच्छी खासी भीड़ देखी जा रही है। वहीं हालातों को देखते हुए सरकार ने कई श्रमिक ट्रेनों और बसों का इंतजाम किया है, लेकिन इससे भी कोई खास फर्क नहीं पड़ा। हाल ही में गौतमबुद्ध (Gautam Budh Nagar) नगर प्रशासन ने मजदूरों के लिए लिंक जारी किया है, जिसमें मजदूरों को डिटेल भरने को कहा है।
मजदूरों को भेजा जाएगा उनके घर
प्रेस रिलीज करते हुए जिले में फंसे हुए यूपी के अन्य जनपदों के मूल निवासी, प्रवासी श्रमिकों, दिहाड़ी मजदूरों और अन्य कामगारों को उनके घरों में भेजा जाएगा। इसके लिए एक https://tinyurl.com/pravasi-shramik-UP जारी किया गया है। जिसके तहत जो भी मजदूर अपने घर जाना जाता है। वो इस लिंक में अपनी डिटेल भर कर प्रशासन को सबमिट कर सकता है। जिसके बाद एसएमएस के जरिए उनको उनके गृह जनपद भेजे जाने की जानकारी दे दी जाएगी।
Also Read: Delhi Metro: जल्दी शुरू होगी मेट्रो की सर्विस, सफर करते वक्त इन बातों का रखना होगा खास ख्याल
विधायक पंकज सिंह ने ट्वीट करते हुए करते हुए लिखा
इसके साथ ही प्रशासन ने मजदूरों से अनुरोध किया है पैदल या किसी अन्य साधन से अपने घर न जाएं। ऐसा करने से उनका नुकसान पहुंच सकता है और कोरोना के इंफेक्शन फैलने का खतरा भी हो सकता है। वहीं नोएडा से भाजपा विधायक पंकज सिंह(Pankaj Singh) ने ट्वीट करते हुए करते हुए लिखा है कि , गौतमबुद्ध नगर के सभी प्रवासी श्रमिक एवं मजदूर भाई-बहनों से अनुरोध है, जो भी व्यक्ति अपने मूल जनपद जाने को इच्छुक है वे https://tinyurl.com/pravasi-shramik-UP लिंक पर अपनी सूचना भरकर जिला प्रशासन को अवगत करायें।जाना चाहते हैं अपने घर इस लिंक पर दें अपनी डिटेल, एडमिनिस्ट्रेशन करेगा मदद