जानें देश की फेमस दरगाहों के बारे में, इन शहरों में है स्थित
आज हम आपको भारत की कुछ फेमस दरगाह के बारे में बताने जा रहे हैं। जहां लोग अपनी मन्नतें लेकर जाते हैं और खाली हाथ नहीं लौटते हैं। वहीं ये दरगाहें अपनी वास्तुकला के लिए भी प्रसिद्ध हैं। इन दरगाहों की खास बात यह है कि यहां पर सिर्फ मुस्लिम समुदाय के लोग ही नहीं बल्कि और भी धर्म के लोग अपनी मन्नतें लेकर आते हैं।;
भारत में अलग अलग धर्म को मानने वाले लोग रहते हैं। वहीं लोग अपनी अपनी मन्नते लेकर मस्जिद, दरगाह, मंदिर जाते हैं। वहीं कई जगह ऐसी भी होती हैं जहां जाकर लोगों की सभी मुरादे पूरी हो जाती हैं। ऐसे में यह जगह काफी फेमस हो जाती हैं। इसी बीच आज हम आपको भारत की कुछ फेमस दरगाह के बारे में बताने जा रहे हैं। जहां लोग अपनी मन्नतें लेकर जाते हैं और खाली हाथ नहीं लौटते हैं। वहीं ये दरगाहें अपनी वास्तुकला के लिए भी प्रसिद्ध हैं। इन दरगाहों की खास बात यह है कि यहां पर सिर्फ मुस्लिम समुदाय के लोग ही नहीं बल्कि और भी धर्म के लोग अपनी मन्नतें लेकर आते हैं। तो आइए जानते हैं भारत की फेमस दरगाहों के बारे में।
हाजी अली दरगाह, मुंबई
यह दरगाह मुंबई के वर्ली समुद्र तट पर छोटे से द्वीप पर है। यहां जाने के लिए समुद्र के बीच से गुजरती हुई लंबी सड़क जाती है। हाजी अली दरगाह हाजी अली शाह बुखारी की दरगाह के नाम से भी फेमस है। जो भी मुंबई जाता है वो हाजी अली दरगाह जरूर जाता है। यहां पर हर धर्म के लोग अपनी मन्नतें लेकर आते हैं। कहा जाता है कि इसकी स्थापना साल 1431 में हुई थी। यह दरगाह सफेद रंग की है। इसके पास 85 फीट ऊंची एक मीनार भी है। जो दरगाह को और भी खूबसूरत बनाती है। हाजी अली दरगाह का मुख्य कमरा संगमरमर का बना है।
पिरान कलियर शरीफ, हरिद्वार
यह दरगाह अलाउद्दीन अली अहमद साबिर सूफी संत को समर्पित है। यह हरिद्वार के पास कलियारी नामक गांव में है। कहा जाता है कि इस दरगाह को अफगान शासक इब्राहिम लोधी ने बनवाया था। इसका निर्माण तेहरवीं सदी में हुआ था। यहां हर धर्म के लोग आते हैं। यहां की दीवारें जालीदार हैं। यह मजार दिखने में बहुत खूबसूरत है।
ख्वाजा गरीब नवाज दरगाह,अजमेर शरीफ
लाखों की संख्या में यहां पूरे साल हर धर्म के लोग आते हैं। इस दरगाह को हुमायूं ने बनवाया था। यह अपनी बेहतरीन वास्तुकला के लिए काफी फेमस है। यहां की मजार संगमरमर और सोने से बनी हुई है। बाहर की रेलिंग को चांदी से बनाया गया है। इस दरगाह की इतनी मान्यता है कि यहां आम लोगों के अलावा बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी आते हैं।
Also Read: बाइक पर घूमने के शौकीन इन जगहों पर एकबार जरूर सैर करने जाएं
हजरत निजामुद्दीन दरगाह, दिल्ली
हजरत निजामुद्दीन औलिया की दरगाह दक्षिणी दिल्ली में है। यहां की मजार संगमरमर से बनी हुई है। यह दरगाह चारों ओर से मेहराबों से घिरा है।