क्या आपको पता है इस देश में रात होती है केवल 40 मिनट की, जानें यहां की और भी कई खास बातें

दुनिया में एक ऐसा भी देश है, जहां सिर्फ कुछ मिनटों की रात होती है। जहां इंसान को दिनभर थककर रात सोने के लिए 8-9 घंटों की रात भी छोटी लगती है। वहां एक ऐसा देश है जहां सिर्फ 40 मिनट की रात होती है। वहीं इस देश की और भी कई खासियत हैं। जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।;

Update: 2020-07-26 01:14 GMT

दुनिया में कई ऐसे देश हैं जो अपनी अलग अलग खूबियों के लिए काफी फैमस हैं। वहीं आपको बता दें कि दुनिया में एक ऐसा भी देश है, जहां सिर्फ कुछ मिनटों की रात होती है। जहां इंसान को दिनभर थककर रात सोने  के लिए 8-9 घंटों की रात भी छोटी लगती है। वहां एक ऐसा देश है जहां सिर्फ 40 मिनट की रात होती है। इसी बीच आज हम आपको इससे जुड़ी तमाम जानकारी देने जा रहे हैं। 

यहां ढाई महीने तक सूरज छिपता नहीं है

इस शहर का नाम है नॉर्वे का हेमरफेस्ट। यहां 12 बजे रात होती है। यहां सूरज रात 12 बजकर 43 मिनट पर छिपता है और चालीस मिनट के अंतराल पर उग आता है। करीब डेढ़ बजे यहां चिड़िया चहचहाने लगती हैं। इतना ही नहीं यहां ढाई महीने तक सूरज छिपता नहीं है। इस कारण  इसे 'कंट्री ऑफ मिडनाइट सन' भी कहते हैं। आपको बता दें कि मई से जुलाई के बीच तकरीबन 76 दिनों तक यहां सूरज नहीं डूबता हैं।

Also Read: यात्रियों की सुविधा के लिए बनाया गया 'पोस्ट कोविड कोच, जानें रेलवे में क्या मिलेंगी सुविधाएं

यहां की खूबसूरती किसी का भी दिल मोह सकती है

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पूर्व दिशा में नार्वे की सीमा स्वीडन से लगी हुई है। वहीं अगर उत्तर की बात करें तो इस देश की सीमा फिनलैण्ड और रूस के बॉर्डर से मिलती है। इसके साथ ही नॉर्वे अपनी सुंदर वादियों के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। यहां की खूबसूरती किसी का भी दिल मोह सकती है। यह देश दुनिया के अमीर मुल्कों में से एक है। यहां के लोग अपनी हेल्थ के साथ जरा भी कॉम्प्रोमाइज नहीं करते हैं। 

Tags:    

Similar News