भारत में एक ऐसी जगह जहां ढलान पर खड़ी गाड़ी नीचे जाने के बजाए अपने आप ही जाती है ऊपर, जानें इस स्थान के बारे में
यहां पर अगर आप गाड़ी न्यूट्रल में खड़ी करेंगे तो भी वो ढलान पर नीचे की ओर लुढ़कने की बजाये अपने आप ही ऊपर की ओर चढ़ने लगेगी। इतना ही नहीं अगर आप पानी भी सड़क पर डालेंगे तो वो स्वाभाविक रूप से ढलान की ओर न बढ़ने की बजाए ऊपर की ओर बहने लगता है।;
वैसे तो दुनिया में कई ऐसी जगह हैं, जो अपनी खासियत के लिए दुनियाभर में जानी जाती हैं। इसमें एक ऐसी जगह भी है जो अपने रहस्य के लिए काफी फैमस है। इस जगह का नाम है तुलसीश्याम। यह गुजरात में है। यह जगह ग्रेविटी के लिए जानी जाती है। कहा जाता है कि इस जगह पर ग्रेविटी काम नहीं करती है। यहां पर गाड़ी रुकती ही नहीं है बल्कि ऊपर की तरफ चलने लगती है। साइंस के लिए यह एक बड़ी पहेली है। वहीं अभी तक इस पहेली को साइंटिस्ट भी नहीं सुलझा पाए हैं। इसी बीच आज हम आपको इस जगह के जुड़ी तमाम जानकारी देने जा रहे हैं।
तुलसीश्याम, गुजरात के अमरेली और सोमनाथ जिले की सीमा पर है। यह पडाड़ी गिर राष्ट्रीय उद्यान में है। यहां पर एक गर्म पानी का झरना भी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत में तुलसीश्याम, ऑस्ट्रेलिया में ब्लैक रॉक, अमेरिका में प्रोसेर, स्कॉटलैंड में द इलेक्ट्रिक बै, और कैलिफोर्निया में कंफ्यूजन हिल एंटी ग्रेविटी के लिए फैमस हैं।
Also Read: इस गांव के हर घर में दफन हैं अपने, किचन के पास तक बनी है कब्र
यहां पर अगर आप गाड़ी न्यूट्रल में खड़ी करेंगे तो भी वो ढलान पर नीचे की ओर लुढ़कने की बजाये अपने आप ही ऊपर की ओर चढ़ने लगेगी। इतना ही नहीं अगर आप पानी भी सड़क पर डालेंगे तो वो स्वाभाविक रूप से ढलान की ओर न बढ़ने की बजाए ऊपर की ओर बहने लगता है।