Chocolate Museum: दुनिया का यह खास म्यूजियम बना है पूरा चॉकलेट से, यहां जाने वाले हर शख्स को मिलता है स्पेशल गिफ्ट
Chocolate Museum: म्यूजियम के नाम से ज्यादातर लोग फोटो, पेंटिंग जैसी चीजों के बारे में ही सोचते हैं। लेकिन क्या आपने कभी चॉकलेट के म्यूजियम के बारे में सुना है। आप शायद जानकर हैरान रह जाएं लेकिन एक जगह ऐसी भी है जहां चॉकलेट का म्यूजियम है। आपको बता दें कि 13 सितंबर को एक चॉकलेट म्यूजियम खोला गया है। जो देखने में कापी ज्यादा सुंदर है और यहां जाने वाले को यह जगह काफी पसंद आने वाली है।;
Chocolate Museum: म्यूजियम का नाम आते ही लोगों के मन में कई तरह की तस्वीरें बनने लगती हैं। म्यूजियम के नाम से ज्यादातर लोग फोटो, पेंटिंग जैसी चीजों के बारे में ही सोचते हैं। लेकिन क्या आपने कभी चॉकलेट के म्यूजियम के बारे में सुना है। आप शायद जानकर हैरान रह जाएं लेकिन एक जगह ऐसी भी है जहां चॉकलेट का म्यूजियम है। आपको बता दें कि 13 सितंबर को एक चॉकलेट म्यूजियम खोला गया है। जो देखने में कापी ज्यादा सुंदर है और यहां जाने वाले को यह जगह काफी पसंद आने वाली है। इसी बीच आज हम आपको इससे जुड़ी तमाम जानकारी के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं चॉकलेट म्यूजियम के बारे में।
इस म्यूजियम का नाम लिंट होम चॉकलेट है
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस म्यूजियम का नाम लिंट होम ऑफ चॉकलेट है। इसकी खास बात यह है कि यहां की सारी चीजें चॉकलेट से बनी हुई हैं। यह तकरीबन 65,000 वर्ग फीट की जगह में बना हुआ है। इस म्यूजियम में एक फाउंटेन है जो कि चॉकलेट से बना हुआ है। यहां की हर चीज को चॉकलेट से तैयार किया गया है। इसके साथ ही यहां पर दुनिया की सबसे बड़ी मानी जाने वाली लिंट चॉकलेट शॉप भी बनी हुई है। इस शोप का उद्घाटन दुनिया के महान टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने किया था।
Also Read: हर किसी को दीवाना बनाती है मिजोरम की ये सुंदर घाटी, जानें कैसे पहुंचें यहां
हर चीज को बेस्ट क्वालिटी की चॉकलेट से तैयार किया गया है
यहां की हर चीज को बेस्ट क्वालिटी की चॉकलेट से तैयार किया गया है। यह खाने में काफी टेस्टी होती है। इसके साथ ही यहां आने वाले सभी लोगों को गिफ्ट में चॉकलेट दी जाती है। इसके साथ ही इस म्यूजियम में बने चॉकलेटेरिया लोग अपने हाथों से चॉकलेट बनाने का आनंद ठा सकते हैं। यहां आप चॉकलेट उत्पादन का इतिहास और इसकी संस्कृति की एक झलक देख सकते हैं।