पति ने चार दोस्तों के साथ मिलकर किया महिला के साथ गैंगरेप, अब पत्नी पर बना रहे ये दबाव
यूपी के गोरखपुर जिले में पति ने अपने चार दोस्तों के साथ मिलकर पत्नी के साथ गैंगरेप कर दिया। जिसका पति ने अश्लील वीडियो भी बना लिया है। अब वह पत्नी पर देहव्यापार करने के लिये दबाव बना रहा है।;
यूपी के गोरखपुर जिले में एक महिला द्वारा अपने पति समेत उसके चार दोस्तों पर मिलकर उसके साथ गैंगरेप करने का अरोप लगाया है। पूरा मामला गोरखपुर के खोराबार क्षेत्र है। पीड़ित महिला का आरोप है कि इस दौरान पति ने उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली है। पीड़िता के अनुसार अब उसका पति महिला पर देहव्यापार कराने को लेकर भी दबाव बना रहा है। जिसको लेकर पीड़ित महिला अब पुलिस के पास पहुंची है। जानकारी के अनुसार महिला के अरोप पर पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
पीड़ित महिला की शिकायत के अनुसार, बीते डेढ़ वर्ष पहले उसने क्षेत्र के ही रहने वाले एक युवक के साथ कोर्ट मैरिज किया था। शादी के बाद पीड़ित महिला को एक पांच महीने का एक बच्चा भी है। पीड़ित महिला के मुताबिक उसका पति अब कई दिनों से उससे देह व्यापार करने के लिये दबाव बना रहा था। देह व्यापार का पीड़ित महिला विरोध कर रही थी। पीड़िता ने कहा कि बीते सोमवार को पति और उसके चार दोस्तों ने मिलकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता ने इस घटना का वीडियो भी बना लिये जाने का अरोप लगाया है।
इन सभी घटनाओं से बुरी तरह दुखी होकर बीते मंगलवार को पीड़िता अपने बच्चे को लेकर अपने एक रिश्तेदार के घर चली गई। पीड़िता का आरोप है कि उसका पति रिश्तेदार के घर से उसके बच्चे को उठा ले गया। पीड़िता का आरोप है कि उसका पति अब उसको छोड़ दूसरी शादी करना चाहता है। पुलिस ने इस मामले में तहरीर मिलने की पुष्टि की है। साथ ही पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई।