यात्री ध्यान दें : कोहरे के कारण 18 रेलगाड़ियां 2 दिसंबर से 1 मार्च तक रहेंगी रद्द, देखें इनमें आपकी ट्रेन तो नहीं
रेलवे की ओर से आगामी सर्दी के मौसम में कोहरे को देखते हुए 18 रेलसेवाओं को रद्द तथा दो रेलसेवाओं को आंशिक रद्द किया गया है।;
हरिभूमि न्यूज : सतनाली मंडी
रेलवे की ओर से आगामी सर्दी के मौसम में कोहरे को देखते हुए 18 रेलसेवाओं को रद्द तथा दो रेलसेवाओं को आंशिक रद्द किया गया है। रद्द की जा रही रेलसेवाओं में इस मार्ग की 02443/44 दिल्ली सराय रोहिल्ला-जोधपुर प्रतिदिन स्पेशल, 05623/24 कामख्या-भगत की कोठी साप्ताहिक स्पेशल व 02457/58 बीकानेर-दिल्ली प्रतिदिन स्पेशल भी शामिल हैं। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनिल रैना के अनुसार कोहरे की अधिकता वाले क्षेत्रों में 18 रेलसेवा रद्द व दो रेलसेवा आंशिक रद्द की जा रही हैं।
बीकानेर मंडल पर रद्द रेल सेवाएं
05624 कामख्या-भगत की कोठी साप्ताहिक स्पेशल तीन दिसंबर 2021 से 25 फरवरी 2022 (13 ट्रिप)
05623 भगत की कोठी-कामख्या साप्ताहिक स्पेशल सात दिसंबर से एक मार्च 2022 (13 ट्रिप)
02443 दिल्ली सराय-जोधपुर प्रतिदिन स्पेशल दो दिसंबर से एक मार्च 2022 (90 ट्रिप)
02444 जोधपुर-दिल्ली सराय प्रतिदिन स्पेशल तीन दिसंबर से दो मार्च 2022 (90 ट्रिप)
02458 बीकानेर-दिल्ली सराय प्रतिदिन स्पेशल एक दिसंबर से 28 फरवरी 2022 (90 ट्रिप)
02457 दिल्ली सराय-बीकानेर प्रतिदिन स्पेशल तीन दिसंबर से दो मार्च 2022 (90 ट्रिप)
05909 डिब्रुगढ़-लालगढ़ प्रतिदिन स्पेशल एक दिसंबर से 28 फरवरी 2022 (90 ट्रिप)
05910 लालगढ़-डिब्रुगढ़ प्रतिदिन स्पेशल चार दिसंबर से तीन मार्च 2022 (90 ट्रिप)
09611 अजमेर-अमृतसर द्वि-साप्ताहिक स्पेशल दो दिसंबर से 2 फरवरी 2022 (26 ट्रिप)
09614 अमृतसर-अजमेर द्वि-साप्ताहिक स्पेशल तीन दिसंबर से 27 फरवरी 2022 (26 ट्रिप)
02988 अजमेर-सियालदाह प्रतिदिन स्पेशल एक दिसंबर से दो फरवरी 2022 (90 ट्रिप)
02987 सियालदाह-अजमेर प्रतिदिन स्पेशल दो दिसंबर से एक मार्च 2022 (90 ट्रिप) तक रद्द रहेंगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे की अन्य मंडलों पर रद्द रेलसेवाएं
05014 काठगोदाम/रामनगर-जैसलमेर प्रतिदिन स्पेशल एक दिसंबर 2021 से 28 फरवरी 2022 (90 ट्रिप)
05013 जैसलमेर-काठगोदाम/रामनगर प्रतिदिन स्पेशल तीन दिसंबर से 2 मार्च 2022 (90 ट्रिप)
09403 अहमदाबाद-सुल्तानपुर साप्ताहिक स्पेशल सात दिसंबर से 22 फरवरी 2022 (12 ट्रिप)
09404 सुल्तानपुर-अहमदाबाद साप्ताहिक स्पेशल आठ दिसंबर से 23 फरवरी 2022 (12 ट्रिप)
09407 अहमदाबाद-वाराणसी साप्ताहिक स्पेशल दो दिसंबर 2021 से 24 फरवरी 2022 (13 ट्रिप)
वाराणसी-अहमदाबाद साप्ताहिक स्पेशल चार दिसंबर से 26 फरवरी 2022 (13 ट्रिप) तक रद्द रहेंगी।
बीकानेर मंडल पर आंशिक रद्द रेलसेवाएं
04712 श्रीगंगानगर-हरिद्वार प्रतिदिन स्पेशल एक दिसंबर 2021 से 28 फरवरी 2022 तक सहारनपुर स्टेशन तक ही संचालित होगी अर्थात यह रेलसेवा सहारनपुर-हरिद्वार के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 04711 हरिद्वार-श्रीगंगानगर प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा एक दिसंबर 2021 से 28 फरवरी 2022 तक सहारनपुर से संचालित होगी अर्थात यह रेलसेवा हरिद्वार-सहारनपुर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।